• September 26, 2024

सफाई के लिए हम सभी को जागरूक होना चाहिए, क्योंकि यह पर्यावरण की स्वच्छता के लिए आवश्यक : दीपेश

सफाई के लिए हम सभी को जागरूक होना चाहिए, क्योंकि यह पर्यावरण की स्वच्छता के लिए आवश्यक : दीपेश

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा

 

ग्राम डुंडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत तालाबों की सफाई की गई। अमृत सरोवर को श्रमदान से साफ किया गया। आयोजन में बेमेतरा के विधायक दीपेश साहू प्रमुख रूप से मौजूद थे। उनके अलावा डीईओ कमल कपूर बंजारे, जिला पंचायत के सीईओ टेकचंद अग्रवाल मौजूद थे। ग्राम डुंडा में बड़ी संख्या में जिला के अधिकारियो ने अमृत सरोवर में साफ सफाई कर स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में अधिकारियों ने सरोवर की साफ सफाई में अपना श्रमदान किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने लोगों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने की सलाह दी। आसपास के वातावरण को जल ,जीवन को प्रदूषण से बचने के लिए इस तरह के काम को प्रमुखता से लोगों तक पहुंचाने ,जागरूक करने के लिए करते रहने का आवाहन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस महत्वपूर्ण काम को एकत्रित होकर सहयोग करने का आग्रह भी किया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…