• September 28, 2024

शिवेंद्र सिंह परिहार को साइंस कॉलेज की कमान, बनाए गए जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष

शिवेंद्र सिंह परिहार को साइंस कॉलेज की कमान, बनाए गए जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और लगातार तीन बार के पार्षद शिवेंद्र परिहार को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति सांसद विजय बघेल, विधायक गजेंद्र यादव की अनुशंसा पर की है। नियुक्ति आदेश गृहमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने जारी किया है। वे कॉलेज की व्यवस्था और बेहतरी को लेकर होने वाले कामों की निगरानी करेंगे। साथ ही अपनी रिपोर्ट समय-समय पर शासन को प्रेषित करेंगे। इसके अलावा प्रभारी मंत्री को शैक्षणिक स्थिति और सुविधाओं से अवगत कराएंगे। शिवेंद्र पिछले लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वे जिला योजना समिति के सदस्य और दुर्ग निगम में महापौर परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। भाजपा में वे शहर महामंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में कसारीडीह-बोरसी मंडल के प्रभारी भी हैं। साइंस कॉलेज शहर की एक प्रतिष्ठित संस्था है, जो पिछले 64 सालों से शैक्षणिक कार्य से जुड़ी हुई है। शहर के बड़े डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, व्यापारी, उद्योगपति, राजनीतिज्ञ, साहित्यकार इसे कॉलेज से पढ़कर निकले हैं।

हिंदी भवन में दो कमरे से शुरू हुआ था कॉलेज

पुराने जानकार बताते हैं कि कॉलेज पहले हिंदी भवन में सिर्फ दो कमरों और 12 छात्रों के साथ शुरू हुआ। उस समय कला और विज्ञान संकाय के ही छात्र पढ़ते थे। वर्तमान भवन की आधारशिला नवंबर 1958 में मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. कैलाश नाथ काटजू ने रखी थी। इसे 1962 में अपने वर्तमान स्थान 21.75 एकड़ के परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया था। तब से कॉलेज उत्कृष्टता की ओर अपनी यात्रा में बुनियादी ढांचे और शिक्षण संसाधनों के मामले में लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान सत्र में कॉलेज में 7410 छात्र हैं।


Related News

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण का अवसर

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक…
साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 51 से 60 तक…
सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला लर्निंग लाइसेंस व राशन कार्ड

सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन तिहार-2026 के तहत कातुलबोर्ड प्राथमिक…