• September 29, 2024

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विद्यार्थियों को किया जागरूक

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विद्यार्थियों को किया जागरूक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत बेमेतरा जिले के विकासखंड बेरला स्थित शासकीय महाविद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को बाल संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, राष्ट्रीय पोषण माह, नशा विरोधी अभियान, “पोषण भी पढ़ाई भी” और मिशन शक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का आयोजन ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया के निर्देशन में किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास अधिकारी, श्री सीपी शर्मा ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का नेतृत्व ज़िला बाल संरक्षण अधिकारी, श्री व्योम श्रीवास्तव ने किया, जिन्होंने बच्चों को बाल संरक्षण और उनके अधिकारों से अवगत कराया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को न केवल स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, बल्कि उन्हें नशे से दूर रहने और महिला सशक्तिकरण के महत्व को भी समझाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में सामाजिक जागरूकता बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सचेत करना था।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…