• October 2, 2024

सनातन धर्म रक्षावाहिनी प्रमुख देवेश मिश्रा का बड़ा बयान, कहा – केवल सनातनी ही चुना जायेगा महापौर और पार्षद

सनातन धर्म रक्षावाहिनी प्रमुख देवेश मिश्रा का बड़ा बयान, कहा – केवल सनातनी ही चुना जायेगा महापौर और पार्षद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । सनातन धर्म रक्षावाहिनी प्रमुख देवेश मिश्रा का एक बड़ा बयान आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आया है। देवेश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव होने को हैं, इन चुनावों में दुर्ग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सनातन धर्म का पालन करने वाले प्रत्याशी ही जीतकर महापौर व पार्षद चुने जायेंगे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके स्वयं के वार्ड न 40 सहित पूरे दुर्ग में ही सनातनी सरकार बनेगी। वर्तमान में कितने भी मजबूत पार्षद व नेता हो, जो सनातन विरोधी है, परास्त होंगे।
ज्ञात हो कि बीते विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भी सनातन धर्म रक्षावाहिनी प्रमुख देवेश मिश्रा का बयान व वीडियो सुर्खियों में था, जिसमें उन्होंने स्पष्ट कहा था कि अब सनातन धर्म का साम्राज्य, रामराज्य होगा।आपको बता दें कि देवेश मिश्रा सिविल इंजीनियर, ज्योतिष वास्तु एवं दर्शनशास्त्र विज्ञ होने के साथ साथ सनातन धर्म रक्षावाहिनी के राष्ट्रीय प्रमुख दायित्व सहित कई समाजसेवी संगठनों,सनातन हिन्दू समाज संयोजक, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश महासचिव,अंतराष्ट्रीय ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष,द्विज एकता मंच अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ ब्राह्मण समाज केंद्रीय समिति एवं सरयूपारीय ब्राह्मण समाज प्रतिनिधि है।


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…