• October 2, 2024

विधायक गजेंद्र यादव ने शास्त्री जी को दी श्रद्धांजलि

विधायक गजेंद्र यादव ने शास्त्री जी को दी श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। आज 2 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विधायक गजेंद्र यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की। डिपरापारा में भाजपा कार्यकर्त्ताओ द्वारा शास्त्री जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किये। सुबह 8 बजे से पहुँचे कार्यकर्त्ताओ ने वार्ड में सफाई अभियान में शामिल हुए उसके पश्चात विधायक गजेंद्र ने शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर सम्बोधित करते हुए कहा की जय जवान, जय किसान उनका ही दिया नारा है। शास्त्री ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और देश का मजबूत नेतृत्व प्रदान किया। उन्हें उत्कृष्ट राजनेता रूप में याद किये जाते है। भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा ने सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनके जीवन और आदर्श का स्मरण कराया।
कार्यक्रम में मदन वड़ई, छन्नू यादव, गुलाब वर्मा, सुनील साहू, पोषण साहू, हेमंत देवांगन, भानु यादव, अल्का बाघमार, रोहित यादव, नकुल पटेल सहित भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…