• October 2, 2024

भाजपा के पार्षद व छाया प्रत्याशी नये सदस्य बनाने नही ले रहे हैं रूचि

भाजपा के पार्षद व छाया प्रत्याशी नये सदस्य बनाने नही ले रहे हैं रूचि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । दुर्ग नगर निगम के साठ वार्डो में भाजपा के पार्षद व छाया पार्षद नये सदस्य बनाने में रूचि नही ले रहे है्ं। इसका खुलासा जिला भाजपा की सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में हुआ है। इक्का दुक्का पार्षद को छोड़कर अन्य सभी पार्षदों की सदस्यता के मामले में परफार्मेंस क मजोर पायी गयी है। फलस्वरूप जिला भाजपा प्रभारी और जिला भाजपा अध्यक्ष द्वारा इस संबंध में सख्त हिदायत दी गयी है।
यहां गौरतलब है कि बीते दिन जिला भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर जिले के पंचायत प्रतिनिधियों व नगरीय निकाय के पार्षदों की बैठक बुलाई गयी थी । यह बैठक अहिवारा धमधा दुर्ग शहर उतई और पाटन में हुई। जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल जिला भाजपा अध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा ने सदस्यता अभियान का डाटा देखा तो हैरान रह गए। जिला भाजपा अध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा ने नगर निगम के पार्षदो व पंचायत प्रतिनिधियों से साफ तौर पर कहा है कि पार्टी पिछले चुनावों मे आपको लडऩे का अवसर दिया है अब आपकी बारी है। पार्टी ने व्यक्तिगत तौर पर हर पार्षदो को जो जिम्मेदारी दी है इसका पालन हर हाल में होना चाहिए। भाजपा सदस्यता अभियान की जिला टोली के संयोजक राजेन्द्र पाध्ये का कहना था कि नगरीय निकाय अथवा पंचायत के पदों के लिये यदि फिर अवसर चाहते है तो लक्ष्य के अनुरूप काम करना होगा। तभी पार्टी फिर आगे अवसर देने पर विचार करेगी। बैठक मेंं वरिष्ठ नेता अजय तिवारी सदस्य रविशंकर सिंह, रोहित साहू, मानसी गुलाटी उपनेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर भी मौजूद थे।

कई पार्षदो ने लक्ष्य के दस प्रतिशत भी नही बनाए सदस्य

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के प्रत्येक भाजपा पार्षदों को दो-दो हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है लेकिन एक दो पार्षदों को छोड़कर कोई भी पार्षद लक्ष्य का दस प्रतिशत दो सौ सदस्य भी ुनही बना पाए है। दिनेश देवांगन, लीला देवांगन पांच सौ सदस्य बना चुके है और लक्ष्य को पूरा करने प्रयासरत है। कविता तांडी भी चार सौ सदस्य बनाने में सफल हुई है। नगर निगम के छाया महापौर पार्षद नरेन्द्र बंजारे 92 सदस्य ही बना पाए है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की व्यस्तता के कारण ऐसा हुआ है। लेकिन वे आने वाले समय में दो हजार सदस्य बनाने में सफल हो जाएंगे।
विधायक गजेन्द्र भी उतरे मैदान में
दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गजेन्द्र यादव मुख्यमंंत्री का कार्यक्रम निपट जाने के बाद सदस्यता अभियान को लेकर मैदान में उतर गये है और प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा नया सदस्य बनाने सक्रिय है। श्री यादव के मैदान में उतरने से समर्थको का उत्साह दो गुना हो गया है और वे अपने वार्डो में विधायक को बुलाकर सदस्य बनाने सक्रिय है।


Related News

सेवा संकल्प अभियान को लेकर मंत्री दयाल दास बघेल ने ली समीक्षा बैठक, सभी विभागों को सफल आयोजन के दिए निर्देश

सेवा संकल्प अभियान को लेकर मंत्री दयाल दास बघेल ने ली समीक्षा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने…
रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…