• October 4, 2024

बेमेतरा आरटीओ में टोकन का खेल, वाट्सएप में दिखाओ और ओवर लोड वाहनों की पासिंग कराओ, 1500 से 3500 रुपए तक वसूले जा रहे

बेमेतरा आरटीओ में टोकन का खेल, वाट्सएप में दिखाओ और ओवर लोड वाहनों की पासिंग कराओ, 1500 से 3500 रुपए तक वसूले जा रहे

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

आरटीओ में टोकन का खेल नया नहीं है, लेकिन एक बार फिर बड़े ही जोरों-शोरों से इसे शुरू किया गया है। अनाप-शनाप वसूली शुरू कर दी गई है। ओवर लोड वाहन के एवज में गाडि़यों के हिसाब से 1500 रुपए से 3500 रुपए तक वसूले जा रहे हैं। बाहर की गाड़ी है, तो यह वसूली और भी ज्यादा हो रहा है। बता दें कि बार्डर पर घोड़ा छाप टोकन जारी होने के बाद जिले में भी यह वसूली शुरू कर दी गई है। बेमेतरा जिले में पिछले कुछ समय में इसका कारोबार बढ़ा है। बाकायदा टोकन भी जारी हो रहा है, बायपास और अन्य जगहों पर आरटीओ की अवैध टीम सक्रिय है, जो टोकन जारी करने का काम कर रही है। टोकन भी वाट्सएप पर जारी हो रहे हैं, जो सीधे संबंधित तक पहुंच जा रहे हैं। इसके बाद आपकी गाड़ी को मार्ग से गुजरने का ग्रीन सिग्निल मिल जा रहा है। अकेले बेमेतरा में ही करोड़ा का अवैध कारोबार फलफूल रहा है। प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। इधर ट्रांसपोर्टर्स ने इस अवैध वसूली को लेकर मोर्चा खोल दिया है। उन्हें चेतावनी दी है कि जल्द ही इसे बंद नहीं किया गया, तो सड़क पर उतरकर आरटीओ का पूरा कच्चा चिट्ठा उजागर कर देंगे। बता दें कि आरटीओ का यह पूरा खेल दुर्ग आरटीओ कार्यालय से ऑपरेट हो रहा है। बेमेतरा में दुर्ग के इशारे पर पूरा काम कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक टोकन सिस्टम के ज़रिए वाहनों को ओवरलोडिंग की छूट मिल रही है और भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। बता दें कि 10 साल पहले आरटीओ कांड का भंडाफोड़ हुआ था। उसके बाद कुछ समय के लिए ओवर लोडिंग के नाम पर होने वाली वसूली के इस खेल को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। लेकिन एक बार फिर यह धड़ल्ले से शुरू हो गया है। यह सब तब हो रहा है, जब शासन ने जब प्रदेश के सभी सीमाओं पर चले रहे अपने आरटीओ जांच नाका को बंद करने की घोषणा कर दी है।

प्रदेश की सीमाओं पर चल रही जमकर अवैध वसूली

आरटीओ का बैरियर प्रदेश के करीब 10 सीमाओं पर है। ट्रांसपोर्टरों के साथ अवैध गतिविधियों, तस्करी में लिप्त लोगों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से ये चेक पोस्ट तैयार किए गए हैं। महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की भी निगरानी इस चेक पोस्ट के जरिए होती है। राज्य सरकार के आदेश पर पाटेकोहरा, छोटा मानपुर व मानपुर (राजनंदगांव), चिल्फी (कबीरधाम), खम्हारपाली व बागबाहरा (महासमुंद), केंवची (बिलासपुर), धनवार व रामानुजगंज (बलरामपुर), घुटरीटोला और चांटी (कोरिया), रेंगारपाली (रायगढ़), शंख व उप जांच चौकी लावाकेरा (जशपुर), कोंटा (सुकमा) और धनपूंजी (बस्तर) स्थित जांच चौकियों को सक्रिय रखा गया है। इसके माध्यम से टोकन का बड़ा खेल चल रहा है। इसके अलावा जिलों  में अलग से टोकन गिरोह सक्रिय है। इसे लेकर न कोई जांच होती है, न ही कोई कार्रवाई। करोड़ों का खेल इस टोकन के जरिए हो रहा है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…