• October 4, 2024

पदमनाभपुर स्टेडियम में 8 और 9 को भव्य गरबा, छग के फिल्मी कलाकार होंगे शामिल, महापौर बाकलीवाल का आयोजन

पदमनाभपुर स्टेडियम में 8 और 9 को भव्य गरबा, छग के फिल्मी कलाकार होंगे शामिल, महापौर बाकलीवाल का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। भक्ति और शक्ति की प्रतीक मां दुर्गे के नवरात्र पर्व पर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में दुर्ग नवनिर्माण समिति व्दारा पदमनामपुर स्टेडियम में आगामी 8 व 9 अक्टूबर को गरबा उत्सव का दो दिवसीय एतिहासिक आयोजन किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ी फि ल्म कलाकार आस्था शर्मा ज्योत्सना ताम्रकार काजल श्रीवास व एंकर के रूप में निकिता चौहान विशेष रूप से शामिल होगी। पूरे कार्यक्रम में जबलपुर बैण्ड पार्टी की प्रस्तुति आकर्षक रहेगी। इस कार्यक्रम में दुर्ग शहर के विभिन्न वार्डों से दस हजार महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में समस्त प्रमुख नेतागण व समाज सेवी भी शामिल होंगे।
निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि गरबा का मुख्य उद्देश्य देवी दुर्गा की आराधना करना है। इस नृत्य के द्वारा देवी की गर्भित उर्जा और शक्ति को प्रकट किया जाता है गरबा के गोलाकार रुप को ब्रम्हाण्ड के निरन्तर चक्र का प्रतीक माना गया है। माँ दुर्गे की कृपा और उनका आशीर्वाद पूरे शहरवासियों पर बना रहे इसलिए यह आयोजन किया जा रहा है। गरबा नृत्य देवी दुर्गा की शक्ति और दिव्यता का सम्मान करता है।
महापौर बाकलीवाल ने आगे कहा कि गरबा उत्सव में देवी दुर्गा की स्तुति में गाये जाने वाले भक्ति गीतों का समावेश किया गया है यह नृत्य उन भक्तो की आस्था और भक्ति का प्रतिनिधित्व करता है जो देवी से जीवन में प्रकाश और उर्जा की कामना करते हैं। गरबा नृत्य के बिना नवरात्रि पर्व की संपूर्णता अधूरी है। गरबा नृत्य एकता और प्रेम का संदेश फैलाते हैं। भारत में हर प्रदेश में गरबा खेलने की परंपरा है। ये नृत्य समाज को एक साथ लाते हैं जिससे सामाजिक संबंध मजबूत होता है। गरबा उत्सव के लिए निगम महापौर धीरज बाकलीवाल व उनकी टीम के द्वारा जोरदार तैयारी की जा रही है। निगम महापौर धीरज बाकलीवाल धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के महत्व को निरन्तर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। हरितालिका पर्व पर तीज मिलन उत्सव का पिछले माह शानदार आयोजन किया गया था।


Related News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…
अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने…