• October 5, 2024

दुर्ग जिला चिकित्सालय की जीवनदीप समिति के सदस्यों का पदभार ग्रहण आज

दुर्ग जिला चिकित्सालय की जीवनदीप समिति के सदस्यों का पदभार ग्रहण आज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के संयोजकत्व में जिला कोर कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार जिला प्रभारी मंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग जिला चिकित्सालय की जीवनदीप समिति में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भाजपा नेता विजय ताम्रकार, समाजसेवी प्रमोद वाघ, ऋषि यादव की नियुक्ति की है तथा सामान्य सभा सदस्य के रूप में भाजपा नेता प्रमोद नेमा, रोशनी फत्ते साहू, समाज सेवी दिनेश मरोटी, लिकेश्वर देशमुख को मनोनीत किया है।

नवगठित जीवनदीप समिति के सदस्यगण शनिवार को जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला भाजपा महामंत्री सुरेन्द्र कौशिक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये एवं दिलीप साहू की उपस्थिति में प्रातः 11:30 बजे जिला अस्पताल में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।


Related News

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में पूर्व विधायक अरुण वोरा के दौरे के दौरान सोमवार को…
नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । दुर्ग-भिलाई में बढ़ते अपराध और नशे के मामलों को लेकर दुर्ग…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में जनजागरण अभियान बना मिसाल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन एवं समग्र विकास को नई…