• October 5, 2024

आप के संगठन महामंत्री संदीप पाठक के जन्मदिन पर जश्न, हजारों कार्यकर्ता जुटे

आप के संगठन महामंत्री संदीप पाठक के जन्मदिन पर जश्न, हजारों कार्यकर्ता जुटे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
दुर्ग संविधान चौक मेनोनाईट चर्च के सामने में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने अपने प्रिय नेता के जन्मदिन पर केक काटकर खुशियाँ मनाई।

दुर्ग के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि डॉ. संदीप पाठक जी वर्तमान में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री हैं और ‘आप’ के राष्ट्रीय लोकप्रिय नेताओं मे से एक हैं,जो छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के बटाहा गाँव में कृषक माता-पिता के यहाँ जन्मे हैं। डॉ. पाठक जी अपनी असाधारण समझ और मजबूत संगठनात्मक पकड़ के लिए जाने जाते हैं। डॉ. पाठक जी ने भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद और राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, पुणे से शिक्षा प्राप्त की है। डॉक्टरेट की पढ़ाई के बाद डॉ. पाठक जी ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और एमआईटी से शोध किया। छत्तीसगढ़ की राजनीति में डॉ संदीप पाठक जी की अच्छी पकड़ है।


Related News

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में पूर्व विधायक अरुण वोरा के दौरे के दौरान सोमवार को…
नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । दुर्ग-भिलाई में बढ़ते अपराध और नशे के मामलों को लेकर दुर्ग…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में जनजागरण अभियान बना मिसाल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन एवं समग्र विकास को नई…