• October 8, 2024

विधायक गजेंद्र यादव ने 10 हजार सदस्य बनाने लक्ष्य पूरा किया

विधायक गजेंद्र यादव ने 10 हजार सदस्य बनाने लक्ष्य पूरा किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक चल रही सदस्यता अभियान को लेकर विधायक गजेंद्र यादव ने 10 हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूर्ण कर लिये है। इसके लिए उन्होंने जनता और कार्यकर्त्ताओ का आभार जताये। अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचकर उन्हें भाजपा की सदस्यता बनवाते हुए दुर्ग विधानसभा में 46912 से अधिक सदस्य बनवा चुके है। उन्होंने समस्त कार्यकर्त्ताओ से अपील किये है की 15 अक्टूबर तक अभियान के तहत सदस्य बनाने कार्य करते रहे।
कार्यकर्त्ताओ की टीम के साथ सुबह शाम अलग अलग शेडूल बनाकर सदस्यता अभियान को लेकर विधायक श्री यादव स्वयं मैदान में उतरकर कार्यकर्त्ताओ का उत्साहवर्धन कर रहे है। प्रदेश के द्वारा निर्धारित सदस्यता एवं पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य को पार करने के लिए कार्यकर्त्ताओ आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे है।
विधायक गजेंद्र यादव ने दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड, कातुलबोर्ड, पोटिया, बोरसी कॉलोनी, सुभाष नगर, सिंधी कॉलोनी, बघेरा, ग्रीन चौक, विद्युत नगर, पद्ममनाभपुर, पुलगांव, शक्तिनगर, नयापारा, गयानगर, उरला, इंदिरा मार्केट, शीतला सब्जी मंडी, गणपति विहार, मीनाक्षी नगर एवं व्यापारीगण एवं प्रतिष्ठानो में पहुंचकर नागरिकों से संपर्क कर भाजपा से जुड़ने की अपील करते हुए स्वयं ही अपने रेफरल कोड से भाजपा का सदस्यता ग्रहण करवा रहे है।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कार्यकर्त्ताओ को कहा की सदस्यता अभियान को सिर्फ अभियान ना मानकर पार्टी की सेवा मानना है और सदस्यता अभियान को सफल बनाना है। पार्टी ने हमें जो टारगेट दिया है हम उसे पूर्ण करने का संकल्प ले। किसी नए व्यक्ति को पार्टी का सदस्य बनना पार्टी की सबसे बड़ी सेवा है।


Related News

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर – गजेन्द्र यादव

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आज…
सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान, वृक्षारोपण और पौधा वितरण का किया गया आयोजन

सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद रजनीकांत सिंह जी के स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर…