• October 10, 2024

निगम की दुकानों का किराया न चुकाना पड़ेगा महंगाः ताला, सील, मोहर व लाल कपड़ा साथ लेकर चलने की तैयारी,दुकान सील कर करेगी कार्रवाई

निगम की दुकानों का किराया न चुकाना पड़ेगा महंगाः ताला, सील, मोहर व लाल कपड़ा साथ लेकर चलने की तैयारी,दुकान सील कर करेगी कार्रवाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज।

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत।शहर के नगर निगम की दुकानों का किराया और टैक्स न चुकाने वाले सावधान हो जाएं। क्योंकि अब ऐसे लोगों पर नगर निगम शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। जल्द नगर निगम की टीम ऐसे बकायदारों की लिस्ट लेकर निकलेगी।साथ ही टीम अपने साथ अब ताला, सील, मोहर, और लाल कपड़ा भी लेकर चलेगी। ताकि अगर तत्काल नगर निगम का किराया और टैक्स आपने नहीं चुकाया तो आपकी दुकान या प्रतिष्ठान को तत्काल सील कर दिया जाएगा। साथ ही आपका आवंटन भी कैंसिल कर आपकी दुकान किसी और को आबंटन कर दी जाएगी।बकायदारों पर सख्ती करेगा निगम इसे लेकर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बाजार अधिकारी थानसिंह यादव को निर्देश दिए है।निर्देश के बाद बाजार अधिकारी थान सिंह यादव द्वारा
किराया और टैक्स नहीं चुकाने वालो की लिस्ट तैयार कर एक्शन मोड़ पर है।

जिसमें उन्होंने नगर निगम की दुकानों के किराए और लाइसेंस की शत प्रतिशत वसूली कराने के लिए योजना बनाई जा रही है।बाजार अधिकारी ने बताया कि दुकानों के किराए और लाइसेंस वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किराया वसूली के लिए नगर निगम के बाजार विभाग द्वारा टीम तैनात किए जायेगे और उन्हें वसूली का टारगेट भी दिया गया है।उन्होंने बताया कि रोजाना टीम साथ निकलेगी.

यह वसूली निगम कर्मी अब रोजाना अधिकारी टीम के साथ निकलेंगे।जो कि बड़े बकायेदारों पर सख्ती करेंगे। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बताया कि इन कर्मियों को वसूली पर निकलते समय ताला,सील, मोहर और दुकानें सील करने के लिए लाल कपड़ा भी साथ में लेकर चलने के निर्देश दिए गए हैं। जो कि लाइसेंस फीस और किराया जमा नहीं करने वाले बकायेदारों की दुकानों पर ताला लगाकर तत्काल सील करेंगे।


Related News

अवैध शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, मोहतरा और बिलई केंद्र में पहुंचकर किसानों से की चर्चा

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, मोहतरा और बिलई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में धान खरीदी महापर्व का आज से विधिवत शुभारंभ हुआ। कलेक्टर…
संपूर्ण भारत में ड्राइवर ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर स्टेरिंग छोड़ने का किया ऐलान

संपूर्ण भारत में ड्राइवर ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर स्टेरिंग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   संपूर्ण भारत में ड्राइवर ने अपने तीन सूत्री मांगों को लेकर स्टेरिंग छोड़ने…