• October 14, 2024

दुर्ग शहर में फिर हत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप, ओव्हरब्रिज के नीचे युवक की पत्थर से कुचलकर कर हत्या

दुर्ग शहर में फिर हत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप, ओव्हरब्रिज के नीचे युवक की पत्थर से कुचलकर कर हत्या

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । दुर्ग शहर मे फिर से हत्या की वारदात सामने आई है। यह वारदात मोहननगर पुलिस थानांतर्गत धमधानाका ओव्हरब्रिज के नीचे की है। जहां रविवार की देर रात एक युवक पर पत्थर से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मृत युवक की पहचान योगेश 33वर्ष सिकोला बस्ती निवासी के रुप में की गई है। हत्या की वजह शराब के नशे में मृतक व आरोपी के बीच हुए तात्कालिक विवाद को बताया गया है। दोनो के बीच धमधानाका ओव्हरब्रिज के नीचे स्थित दुकान के सामने सोने को लेकर रात में विवाद हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आवेश में आकर योगेश वर्मा पर पत्थर से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोटें योगेश की दर्दनाक मौत का कारण बनी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ जारी है। घटना के संबंध में एएसपी शहर अभिषेक झा ने बताया कि वारदात की खबर पुलिस को रात करीब 2.40 बजे लगी। फौरन पुलिस बल मौके पर पहुंची, तो युवक मृत मिला। हरकत में आई पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होने बताया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश जैसी कोई बातें सामने नहीं आई है। मृतक व आरोपी के बीच तात्कालिक विवाद ही हत्या का कारण बना है।


Related News

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं…
विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस के अवसर पर आज मुख्य चिकित्सा एवं…
जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें : कलेक्टर ममगाईं

जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारियों की…