• October 18, 2024

सोनू साहू के अनशन को महापौर बाकलीवाल ने दिया समर्थन, कहा -भाजपा के राज में छग बना अपराधों का गढ़

सोनू साहू के अनशन को महापौर बाकलीवाल ने दिया समर्थन, कहा -भाजपा के राज में छग बना अपराधों का गढ़

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कवर्धा विधानसभा के ग्राम लौहारीडीह कांड के खिलाफ आज हिन्दी भवन गांधी चौक दुर्ग के सामने दुर्ग NSUI के तत्वधान में प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय अनशन कर विरोध प्रदर्शन कर पीड़ित परिवार के किसी एक सदस्यों को न्याय दिलाने और सही तरीके से जांच कर कड़ी कार्यवाही करने की आवाज उठा कर मांग किया कि लौहारीडीह कांड में निर्दोष 60 से अधिक लोगों की तत्काल रिहाई, मृतक प्रशांत साहू के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मुआवजा राशि देकर पीड़ित परिवार दोषी प्रशासनिक लोगों के खिलाफ जिला NSUI के कार्यकर्ताओं ने आमरण अनशन पर बैठकर लौहारीडीह कांड के खिलाफ आक्रोश जताया। सोनू साहू ने बताया कि लौहारीडीह कांड की जितनी निंदा की जाए वह कम है। प्रदेश की भाजपा सरकार को पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के साथ घटना में निर्दोष लोगों की तत्काल रिहाई का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए

इस आमरण अनशन को व्यापक समर्थन देने आमरण अनशन स्थल पर वरिष्ठ कांग्रेसी व युवा कांग्रेस के पदाधिकारी सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेन्द्र साहू, पूर्व विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर आर एन वर्मा, पूर्व एलडरमैन रत्ना नामदेव, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अल्ताफ अहमद, युवा प्रकोष्ठ साहू संघ के संयोजक मुकेश साहू,फतेह सिंग भाटिया, पार्षद श्रद्धा सोनी, जयंत देशमुख, संदीप वोरा ,संतोष सोनी ने शामिल हुए होकर सोनू साहू की मांगो को जायज बताते हुए आमरण अनशन आंदोलन को समर्थन देकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेन्द्र साहू, पूर्व विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल ने संयुक्त रुप से कहा है कि लौहारीडीह कांड प्रदेश की पहली ऐसी घटना है, जिसमें दोषियों को प्रशासन व पुलिस का संरक्षण मिला है। इससे स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। घटना से कांग्रेसियों और NSUI के कार्यकर्ताओं समाज में भारी आक्रोश है। लगातार न्याय की मांग कर रहा है,लेकिन शासन व प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। कांग्रेस की न्याययात्रा भी प्रदेश में बढ़ते अपराध व अन्याय के खिलाफ निकाली गई थी। इस दौरान तुषार कुमार,हरीश देवांगन, गोल्डी कोसरे, राज देवांगन, अमन जीत साहू, राहुल यादव, डोमेन बघेल, आर्या श्रीवास्तव, अहमद, अमोल जैन,विशु, आशीष नामदेव के अलावा दुर्ग जिला NSUI से कार्यकर्ता उपस्थित रहे..।।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…