• October 20, 2024

शहर में हल्की बारिश में पहली बार पटेल चौक जलमग्न, कहां है शहर विधायक गजेंद्र यादव और महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर की जनता याद कर रही पूर्व विधायक अरुण वोरा को

शहर में हल्की बारिश में पहली बार पटेल चौक जलमग्न, कहां है शहर विधायक गजेंद्र यादव और महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर की जनता याद कर रही पूर्व विधायक अरुण वोरा को

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग शहर की खस्ता हालत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रविवार की शाम जो हुआ, आज से पहले कभी देखने में नहीं आया। हल्की बारिश के बाद पटेल चौक से जिला पंचायत कार्यालय तक सड़क जलमग्न हो गया। नालियों की सफाई में बरती जा रही लापरवाही और सड़क बनाने के दौरान की अनियमितता आज सड़क पर उतर आई। हद तो तब हो गई जब शहर के दोनों प्रमुख माननीय बेपरवाह दिखे। विधायक गजेंद्र यादव और महापौर धीरज बाकलीवाल की कार्यप्रणाली को लोगों ने कठघरे में रख दिया। लोगों ने मौके पर घड़े होकर सिर्फ पूर्व विधायक अरुण वोरा को याद किया। लोगों ने कहा कि ऐसी किसी भी घटना में वोरा हर समय लोगों के बीच नजर आते थे। अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश देते थे। जरूरत पड़ने पर कलेक्टर को ही मौके से फोन कर देते थे। रविवार को ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। अधिकारी मास मस्त रहे, सभी ने बारिश का पानी उतरने का इंतजार किया। वहीं सड़क से गुजरते हुए पब्लिक परेशान होती रही और अपने चुने हुए जनप्रतिनिधियों को कोसती रही, क्या इसी दिन के लिए उन्होंने विधायक और महापौर का चुनाव किया। इस घटना ने निगम में चल रही भर्राशाही की पोल खोल दी है। निगम ने इन दिनों कमीशमनखोरी चरम पर है। काम की गुणवत्ता से ज्यादा कमीशन पर ज्यादा ध्यान है। वार्डों ने विकास कार्यों से ज्यादा चेहरा देखकर राशि स्वीकृत कराए जा रहे हैं। महापौर और विधायक साथ में बैठकर विकास के नाम पर कामों को जिसे देना है, किस वार्ड में कौन सा काम कराया जाना है, किसके वार्ड में काम करना है किसके में नहीं करना है, ये सब तय कर रहे हैं। उनके निर्णयों का खामियाजा शहर की जनता भुगत रही है। बहरहाल बारिश के पानी को लेकर लोगों की परेशानियों को आप भी देखिए…

 

 


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…