• October 22, 2024

पुराने के साथ नए सक्रिय कार्यकर्ता जुड़ने से मजबूत हो रही: जितेन्द्र वर्मा

पुराने के साथ नए सक्रिय कार्यकर्ता जुड़ने से मजबूत हो रही: जितेन्द्र वर्मा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। दुर्ग जिले में विगत 17 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है। इसके बाद दुर्ग जिले के सभी 13 मंडलों में भाजपा अध्यक्षों एवं सदस्यता सहयोगियों के माध्यम से सक्रिय सदस्य बनाने का काम जोर-शोर से चल रहा है।

दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में गंजपारा सदर और चंडी शीतला मंडल के सक्रिय सदस्यता शिविर में कार्यकर्ता लगातार पंहुच रहे है और मंडल के भाजपा अध्यक्ष मदन वाढई और विजय ताम्रकार के समक्ष 100 प्राथमिक सदस्यों की सूची देकर सक्रिय सदस्यता का आवेदन भर रहे हैं साथ मे 500 रुपये शुल्क भी जमा कर रहे है। रविवार और सोमवार को लगातार 8-8 घंटे तक जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के निर्देशन में जिला पदाधिकारियों राजेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कौशिक, दिलीप साहू, आशीष निमजे की मदद से विशेष शिविर लगाकर सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया गया। दो दिनों में दोनों मंडल मिलाकर 62 कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सदस्यता का आवेदन भरा। सक्रिय सदस्यता के ऑनलाइन भुगतान के लिए आईटी सेल के कार्यकर्ताओं की टीम सक्रिय रही। सक्रिय सदस्यता के आवेदन में कार्यकर्ता अपना पूरा बायोडाटा देने के साथ-साथ अपने राजनीतिक जीवन की सभी उपलब्धियों को दर्ज कर रहे हैं।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि दुर्ग जिले में प्राथमिक सदस्यता के पुराने रिकॉर्ड 1 लाख 32 हजार 3 सौ को तोड़कर पार्टी ने 1 लाख 80 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है, प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता अभियान में अभी 9 दिन का समय बाकी है। दुर्ग जिला भाजपा के इतिहास में पहली बार सक्रिय सदस्य बनने के लिए कार्यकर्ताओं में इतनी जबरदस्त होड़ लगी है। पुराने सक्रिय सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में इस बार नए कार्यकर्ताओं के सक्रिय सदस्य आवेदन मंडलों में जमा हो रहे हैं, नए जोशीले कार्यकर्ताओं द्वारा सक्रिय सदस्य बनकर संगठन कार्यों में रुचि ली जा रही है, जिससे दुर्ग जिले में पार्टी का आधार और भी अधिक मजबूत होने का स्पष्ट संकेत मिल रहा है।

सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि आने वाले समय में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी के बैनर से चुनाव लड़ने के इच्छुक संबंधित कार्यकर्ता का सक्रिय सदस्य होना संगठन ने अनिवार्य किया है इसलिए जो भी व्यक्ति पार्टी का सक्रिय सदस्य नहीं होगा, उसके नाम पर विचार ही नहीं होगा। सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 लोगों को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाना और 500 रुपये शुल्क जमा करना अनिवार्य नियम है। पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में रुचि लेने वाला कार्यकर्ता ही आगे चलकर पार्टी में उचित स्थान प्राप्त करेगा। गंजपारा सदर और चंडी शीतला मंडल के संयुक्त सक्रिय सदस्यता शिविर में रजनीश श्रीवास्तव, संदीप जैन, अशोक कंडरा, शिवेंद्र परिहार, नवीन पवार, कुंदन साहू, उमेश गिरी गोस्वामी, उदय शंकर त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव, ईश्वर देवांगन विशेष रूप से सक्रिय रहे।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…