• October 22, 2024

हर हफ्ते शिकायत लेकर जनदर्शन में पहुंच रहे ग्रामीण, इस बार 65 आवेदन आए

हर हफ्ते शिकायत लेकर जनदर्शन में पहुंच रहे ग्रामीण, इस बार 65 आवेदन आए

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल ने आज कलेक्टरेट के दृष्टि सभा कक्ष मे जनदर्शन जिले के अलग-अलग क्षेत्र से आये लोगों, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। इस दौरान जनदर्शन मे आने वाले सभी लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। आज के जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल ने लोगों की समस्याओं को बड़े ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण किए गए।
आज जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 65 आवेदन प्राप्त हुए। तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निराकरण किया। वहीं गंभीर और जांच के आवेदनों को टीएल पंजी पर दर्ज करके, इनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दी।
इस दौरान जनदर्शन में दूरदराज के गांवों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे लोगों में से तहसील दाढ़ी, के ग्राम छिरहा निवासी कुमारी जलयात्रा केंवट ने दलित कोदूराम कॉलेज नवागढ़ में पढ़ाई करने हेतु अनुमति प्रदान करने के संबंध में आवेदन दिया। तहसील थानखम्हरिया के वार्ड नं. 01 निवासी सहोद्रा मांडले ने महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील बेमेतरा के ग्राम करचुवा निवासी दुलेश्वर साहू ने उद्यानिकी फसल का बीमा/क्षति राशि प्रदान करने के संबंध में आवेदन दिया। तहसील दाढ़ी के ग्राम छिरहा निवासी नीलू मल्लाह ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। तहसील बेरला के ग्राम खर्रा निवासी समयराम वर्मा ने ऑनलाईन भूमि रिकार्ड कराने के संबंध में आवेदन दिया। बेमेतरा तहसील के ग्राम बहेरा निवासी कांति बाई ने प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति देने के संबंध में आवेदन दिया। इसके अलावा आम नागरिकों ने निराश्रित पेंशन दिलाने, बैटरी चलित ट्रायसायकल हेतु, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा को हटाये जाने, आम रास्ता खुलवाने, वृद्धापेंशन हेतु, दिव्यांगता पेंशन दिलाये जाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए है। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर एडीएम श्री प्रकाश कुमार भारद्वाज संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंकिता गर्ग सहित विभिन्न विभाग के ज़िला अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस,ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553 ,6265741003,


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…