• October 28, 2024

आम जनता में लगातार बढ़ रही असुरक्षा की भावना दुर्भाग्यजनक: वोरा

आम जनता में लगातार बढ़ रही असुरक्षा की भावना दुर्भाग्यजनक: वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बलरामपुर में पुलिस कस्टडी में हुई युवक की कथित हत्या एवं उसके बाद उपजी अराजकता की स्थिति एवं जनाक्रोश पर वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण वोरा ने तल्ख प्रतिक्रिया देते हुए राज्य शासन एवं कानून व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश को जघन्य अपराधों का गढ़ बना दिया है। शासन की कमजोर व्यवस्था से समाज की रक्षक मानी जाने वाली पुलिस की छवि लगातार खराब हो रही है। आए दिन बढ़ते अपराध ऊपर से पुलिस कस्टडी में होने वाली मौतों से आम जनता में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। अपराध नियंत्रण कानून के अनुसार होना चाहिए जबकि यहां कानून के पहरेदारों पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। प्रदेश के चारो कोनो से पुलिसिया अत्याचार की खबरें आ रही हैं सामाजिक ताना बाना अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। बलरामपुर के युवक गुरुचरण सिंह की थाने में मौत के पीछे कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं जिसका जवाब शासन प्रशासन को देना होगा। मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार युवक को गैरकानूनी ढंग से 24 घंटे से अधिक तक पुलिस हिरासत में रख कर बर्बरता से मारपीट की गई। फांसी का फंदा बनाने के लिए युवक के पास तौलिया कहाँ से आया? मृतक के शव का पंचनामा परिजनों के सामने क्यों नहीं करवाया गया? ऐसे कई सवाल हैं जो गंभीर हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए एवं ऐसी लगातार हो रही घटनाओं को रोकने के लिए दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। मृतक का अनुभवी डॉक्टरों से पुनः पोस्टमार्टम कराया जाए एवं परिजनों को 1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए। वोरा ने पुलिस अधिकारियों को भी जन मित्र एवं रक्षक की छवि बनाए रखने की अपील की है।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…