• October 29, 2024

विधायक गजेंद्र यादव ने बच्चों को कराया आयुर्वेद का स्वर्णप्राशन

विधायक गजेंद्र यादव ने बच्चों को कराया आयुर्वेद का स्वर्णप्राशन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद का नवाचार अंतर्गत 9वें आयुर्वेद दिवस में बतौर मुख्य अतिथि के रूप पहुँचे विधायक गजेंद्र यादव स्वस्थ एवं निरोगी काया के लिए आयुर्वेद अपनाने उपस्थितजनों को सम्बोधित किये। उन्होंने मौसम के अनुसार फल एवं सब्जियों का आहार में शामिल करने अपील किये। इस दौरान बच्चों को आयुर्वेद का स्वर्णप्राशन कराकर उनके स्वस्थ्य सेहत की कामना किये।
धमधा नाका दुर्ग स्थित जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में धन्वंतरि जयंती के अवसर पर 9वां आयुर्वेद दिवस आयोजित हुआ। भगवान धन्वंतरि के तैलचित्र पर माल्यार्पण पूजा अर्चना के पश्चात् स्वस्थ और निरोगी काया के लिए आयुर्वेद अपनाने उपस्थितजन को सम्बोधित किये। उन्होंने कहा की प्रथम सुखी वही जो निरोगी काया। प्रकृति से उत्पादित वस्तुओं को ही भोजन में शामिल करे। सनातन धर्म का बहुत अच्छा पर्व है दीपावली। प्रथम दिन हम सभी स्वस्थ रहे इसलिए भगवान धन्वंतरि का पूजा अर्चना कर जयंती मनाते है। दीप प्रकाश का प्रतिक होता है। प्रकाश ऊर्जा का प्रतीक है, अंधियारे से उजाले की ओर जाते है। इस दौरान अस्पताल के स्टॉफ द्वारा योग करने प्रेरित करते हुए योग के विभिन्न आसनो को क्रमबद्ध तरिके से उसके लाभ को बताते हुए सुंदर मंचिय प्रस्तुति दी गई। इसके पूर्व धन्वंतरि जयंती के अवसर पर छ. ग. शासन आयुष विभाग द्वारा मैं हूँ मेधावी और बलवान क्यूंकि मैं लेता हूँ आयुर्वेद का वरदान पर आधारित कार्यक्रम में नन्हे बच्चों का तिलक आरती से अभिनन्दन कर आयुर्वेद का स्वर्णप्राशन कराकर बच्चे स्वस्थ और सेहतमंद रहे कामना किये। इस दौरान पार्षद कांशीराम कोसरे, पार्षद उषा ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुनील साहू, उमेश यादव, महेंद्र यादव, संदीप भाटिया सहित अस्पताल के अधिकारी- कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बच्चों के साथ मिलेट्स उत्पाद का आनंद
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में महिला समूह द्वारा कोदो, कूटकी, रागी से बने खाद्य पदार्थो का स्टॉल लगाया गया था जिसका विधायक गजेंद्र यादव ने अवलोकन किया। इस दौरान उपस्थित बच्चों के साथ मिलेट्स उत्पाद से बने विभिन्न पौष्टीक व्यंजन का आनंद लिए और महिला समूह के सदस्यो को प्रोत्साहित किये।


Related News

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन से स्वीकृत कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने दिए निर्देश

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राज्य शासन लोक निमार्ण विभाग द्वारा 2024-25 में स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर…
जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग शहर क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड, दुर्ग में जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा…
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया गांधी का पुतला दहन

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट सीट दाखिल किए…