• October 30, 2024

मोहतरा में सभी घरों तक पहुंचा पीने का साफ पानी, सरपंच गौरी पटेल के प्रयासों से दूर हुई पेयजल की समस्या

मोहतरा में सभी घरों तक पहुंचा पीने का साफ पानी, सरपंच गौरी पटेल के प्रयासों से दूर हुई पेयजल की समस्या

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ग्राम पंचायत मोहतरा ख बेमेतरा में जल जीवन मिशन के तहत घर घर नल कनेक्शन दिया गया है। ताकि हर परिवार को पर्याप्त पानी मिल सके।  यहां की सरपंच गौरी पटेल और सचिव पूनम जायसवाल हैं। यहां हर घर जल उत्सव संपन्न हुआ, जिसमें हितग्राही धन्ना बाई मानिकपुरी और पुष्पा साहू के घर इस योजना का लाभ मिलना प्रारंभ हो गया है। इस योजना के तहत यहां कुल टेप नल हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा जल जीवन मिशन तहत हर घर जल पहुंचने के लिए पाइपलाइन और नल लगवाया गया, जिसके उत्सव का कार्यक्रम हुआ। जिसमें महिलाओं ने अपनी बात रखी और उन्होंने कहा कि अब हमारे घर शुद्ध पानी पहुंच रहा है। सभी के घर नल लग चुके हैं , पानी भी मिलना शुरू हो गया है, जिससे अब महिलाओं को पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता और पानी की वजह से घर के सभी काम भी वह अब अपने घर पर आसानी से कर पा रही है। उन्होंने इस योजना के लाभ के लिए जल विभाग और लोक निर्माण यांत्रिकी विभाग को बहुत-बधाइयां दी है। कुछ महिलाओं ने अपनी खुशी जाहिर की।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस,ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553 ,6265741003,


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…