• October 30, 2024

धनतेरस के दिन राजीव नगर में पार्षद निधि से निर्मित गौरा गौरी शिव चबूतरा लोकार्पित, फुल कुचरन रस्म की भी हुई शुरुआत

धनतेरस के दिन राजीव नगर में पार्षद निधि से निर्मित गौरा गौरी शिव चबूतरा लोकार्पित, फुल कुचरन रस्म की भी हुई शुरुआत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

गया नगर वार्ड 4 के राजीव नगर में वार्ड पार्षद श्रीमती लीना देवांगन के पार्षद निधि से राजीव नगर में नव निर्मित गौरा गौरी शिव चबूतरा का लोकार्पण धनतेरस के पावन पर्व पर पूर्व सभापति दिनेश देवांगन सहित गौरा गौरी उत्सव समिति के सदस्यों मोहल्लेवासियों की उपस्थिति में किया गया दीपावली के पावन पर्व महालक्ष्मी पूजन के दूसरे दिवस गोवर्धन पूजा के दिन निकाली जानी वाली भगवान शिव व माता पार्वती की गौरा गौरी स्वरूप की शोभा यात्रा के लिए मुहल्ले वासियों द्वारा वार्ड पार्षद से गौरा चौरा चबूतरा बनाने की मांग किए थे जिस पर वार्ड पार्षद महोदया ने अपने पार्षद निधि से उक्त चबूतरा का निर्माण कराई है जिसका धनतेरस के शुभ अवसर पर गौरा गौरी पूजन फूल कुचरन रश्म की शुरुवात के साथ लोकार्पण किया गया।
इस अवसर निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने मुहल्ले वासियों को दीप पर्व की बधाई देते हुए वार्ड पार्षद के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की प्रसंशा करते हुए कहा की वार्ड में निरंतर विकास हो रहा है विगत वर्ष भी राजीव नगर के दूसरे गौरा गौरी चबूतरा स्थापित किए थे और इस वर्ष मोहल्ले वासियों की मांग पर दूसरे स्थान भी मंदिर स्वरूप गौरा गौरी शिव पार्वती चबूतरा का निर्माण किया गया है वार्ड पार्षद लीना देवांगन ने कहा जनता के इच्छा के अनुरूप रोड नाली बिजली पानी जैसे मूलभूत आवशक्ताओ को पूरा करने के साथ साथ धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान के लिए भी निर्माण कार्य किए जा रहे है आने वाले दिनों में और बड़े कार्य होंगे ईस अवसर गौरा गौरी समिति के अध्यक्ष पिंटू बंछोर मंजूषा तिवारी,त्रिलोक नेताम,चिंटू यादव अशोक यादव गोलू ठाकुर,लल्ला ठाकुर,पिंकी ठाकुर,गंगदेव साहू,संतोष मानिकपुरी,राधा चंद्राकर,सुनीता देवांगन,रामप्यारी गुप्ता,मंजू चंद्राकर,चंचल तिवारी,सुनीता ठाकुर,संगीता गोड़ मन्नी गौड़,फेकन यादव रेखा ठाकुर,धनेश्वरी यादव सहित बड़ी संख्या में मुहल्ले वासी मौजूद थे।


Related News

चैरेवेती चैरेवेती यही मूल मंत्र के आधार पर हमें कार्य करके भाजपा को मजबूत करना है -गजेंद्र यादव

चैरेवेती चैरेवेती यही मूल मंत्र के आधार पर हमें कार्य करके भाजपा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज कार्य समिति बैठक में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर बधाई…
वैशाली नगर के लोकआंगन परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 15 जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर एवं रिकेश सेन ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

वैशाली नगर के लोकआंगन परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 15…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना”…
नेता प्रतिपक्ष ने मांगा पूर्व पार्षदों का सहयोग

नेता प्रतिपक्ष ने मांगा पूर्व पार्षदों का सहयोग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने निगम प्रशासन के निकम्मेपन…