• November 2, 2024

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राज्योत्सव की दी बधाई

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राज्योत्सव की दी बधाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र ने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनायें दी है।
कसारिडीह शीतला मंदिर के पास कार्यकर्त्ताओं के साथ पहुँचे और छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किये और कहा की छत्तीसगढ़ महतारी के कोरा में जन्म लेना किसी सौभाग्य से कम नहीं है। समृद्ध संस्कृति व खनिज संपदा से संपन्न हमारा प्रदेश निरंतर प्रगति करे इसकी कामना किये।
01 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के सृजन दिवस पर विधायक गजेंद्र यादव ने प्रदेशवासियों राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा की सांस्कृतिक विरासत लोक परंपरा और जनजातीय संस्कृति के अद्भुत संगम से सजा हमारा छत्तीसगढ़ विकास के राह पर अग्रसर है। उन्होंने यह भी कहा कि 25 साल के सफर में हमारा राज्य काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख़्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में विकसित
देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस परिकल्पना के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, उसे साकार करने की दिशा में प्रदेश निरंतर अग्रसर है।

पूरी हो रही मोदी की गारंटी
विधायक गजेंद्र यादव ने कहा की डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ का संवार्गीन विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के तहत किसानो को बकाया राशि का भुगतान, धान की एक मुश्त राशि, महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति का सम्मान, शासकीय कर्मचारियों की मांग, गरीब को पक्के मकान का सपना, मुख़्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में 10 माह के कार्यकाल में मोदी की गारंटी को पूरा करने संकल्पित है।


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…