• November 3, 2024

बेमेतरा जिले में दिवाली पर जुआ, 82 जुआरियों से 1.40 लाख जब्त, मोहभट्टा और आसपास के क्षेत्रों में अब भी बड़े फड़

बेमेतरा जिले में दिवाली पर जुआ, 82 जुआरियों से 1.40 लाख जब्त, मोहभट्टा और आसपास के क्षेत्रों में अब भी बड़े फड़

बेमेतरा|

जिले में दिवाली के समय जुआ खेलना बढ़ गया है। पुलिस ने जुए के फड़ पर जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जुआ एक्ट के 18 प्रकरण में 82 जुआरियों से 1 लाख 40 हजार 514 रुपए जब्त किया गया है। 30 व 31 अक्टूबर को थाना बेमेतरा, नवागढ़, नांदघाट, बेरला, साजा, परपोडी, खंडसरा, देवरबीजा, संबलपुर, मारो, देवकर, कंडरका क्षेत्र अंतर्गत गांव में यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले। 18 प्रकरण दर्ज कर 82 जुआरियों के खिलाफ धारा धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। बता दें कि जिले के मोहभट्टा, कोदवा सहित आसपास के क्षेत्रों में जुए के बड़े फड़ चलते हैं। इतना ही नहीं मोहभट्ठा में घर-घर जुआ खेला जाता है। इसे देखते हुए पुलिस ने अभियान चलाकर अलग-अलग जगहों से जुआरियों की धरपकड़ की। अब भी पुलिस का यह अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है, कि नियमति रूप से गश्त करें। जहां कहीं भी जुआ खेलने की शिकायत मिल रही है, पहले तस्दीश करें, इसके बाद कार्ययोजना बनाकर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ें।

बता दें कि दो दिन पहले जिले में जुआ एक्ट के 28 प्रकरणों में 113 जुआरियों से 68 हजार 120 रुपए नकद जब्त किया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार यह कार्रवाई थाना बेमेतरा, दाढ़ी, बेरला, चंदनू, खंडसरा समेत अन्य थाना व पुलिस चौकी द्वारा की गई है। कार्रवाई के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले। बहरहाल पुलिस की यह जांच लगातार जारी है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस,ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553 ,6265741003,


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…