• November 5, 2024

इलाज के 700 रुपए मांगे तो आईएमआई हॉस्पिटल के डॉक्टर को ही पीट दिया, उल्टा डॉक्टर से ही शराब पीने 1 हजार रुपए मांगने लगा

इलाज के 700 रुपए मांगे तो आईएमआई हॉस्पिटल के डॉक्टर को ही पीट दिया, उल्टा डॉक्टर से ही शराब पीने 1 हजार रुपए मांगने लगा

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

नशेडि़यों के हौसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। 2 नवंबर की रात आईएमआई हॉस्पिटल खुर्सीपार में इलाज के लिए पहुंचे राजीव नगर के अमित मौर्य ने जमकर उत्पात मचाया। वह रात करीब साढ़े 9 बजे पैर में चोट का इलाज कराने अस्पताल पहुंचा था। जहां डॉ. राजेश कुमार ने अमित का इलाज किया। डॉ. राजेश हॉस्पिटल के संचालक भी हैं। इलाज के बाद जब उन्होंने अमित से 700 रुपए मांगे, तो आरोपी आक्रोशित हो गया। उसने गाली गलौज शुरू कर दी। इस बीच डॉ. राजेश की पत्नी ममता प्रजापति और ड्राइवर कृष्णा साहू भी वहां पहुंचे। उन्होंने बीच बचाव का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपी ने उनसे भी मारपीट की। घटना के दौरान राजेश कुमार को आंख, सीने और पीठ में चोट आई है। सूचना पर खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। इसके अलावा आरोपी का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। बहरहाल मामले में जांच जारी है।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…