• November 7, 2024

सड़क पर हादसे का शिकार मवेशियों के लिए वरदान साबित हो रहा 1962 नंबर, तुरंत मिल पा रहा इलाज

सड़क पर हादसे का शिकार मवेशियों के लिए वरदान साबित हो रहा 1962 नंबर, तुरंत मिल पा रहा इलाज

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ शासन और प्रशासनिक महकमा भले ही सड़कों से मवेशियों को हटाने और हादसा से बचाने विफल रहा हो, लेकिन इलाज की सुविधा जरूर मवेशियों को मिलनी शुरू हो गई है। इसके लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 1962 टोल फ्री नंबर की सुविधा शुरू की है। इस नंबर पर फोन कर ​हादसे के शिकार मवेशियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। ऐसी एक घटना मेड़ेसरा पंचायत धमधा के पास पिछले दिनों हुई। तीन दिन पहले हुई इस घटना की सूचना गेंदलाल जोशी ने कोडि़या के वेटनरी विभाग में पदस्थ सोनव वर्मा को दी, लेकिन उन्होंने गंभीरता नहीं दिखाई। गेंदलाल ने पहले घायल मवे​शी को इलाज के लिए को​डि़या पहुंचाया। इसके बाद लगातार वे वेटनरी डॉक्टरों से संपर्क करते रहे। इस बीच 1962 की जानकारी उन्हें मिली उन्होंने इस नंबर पर फोन किया। इसके बाद डॉ. अजय पटेल, पैरामेडिकल स्टाफ लक्की साहू सहित अन्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने मवेशी का इलाज शुरू किया। इस दौरान इन्फैक्शन बढ़ने की वजह मवेशियों का सामने के तरफ का बायां पैर काटना पड़ा, लेकिन मवेशी की जान बच गई। डॉ. पटेल ने बताया कि वे यहां एक हेल्थ कैम्प में आए हुए थे, तभी उन्हें इस घटना की जानकारी मिली। इसके बाद हमने इलाज शुरू कर दिया। 1962 के जरिए आप कहीं भी सूचना दे सकते हैं। थोड़ी देर में ही वैन मौके पर पहुंचेगी। इसके बाद घायल मवेशियों का इलाज शुरू करा दिया जाएगा। यह शासन की योजना है। इसके अंतर्गत ही इलाज किया जाता है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस,ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553 ,6265741003


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…