• November 9, 2024

सहस्त्रबाहु जयंती पर बाजार चौक साजा से निकली शोभायात्रा, आतिशबाजी और गाजे-बाजे के बीच धूमधाम से मनाया समारोह

सहस्त्रबाहु जयंती पर बाजार चौक साजा से निकली शोभायात्रा, आतिशबाजी और गाजे-बाजे के बीच धूमधाम से मनाया समारोह

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

सहस्त्रबाहु जयंती पर बाजार चौक साजा बेमेतरा से शोभायात्रा निकाली गई। पटाखे फोड़े गए, गाजे-बाजे के बीच थिरकते हुए समाज के महिलाओं और पुरुषों ने नगर भ्रमण किया। समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कलश यात्रा निकानी गई। सहस्त्रबाहु जयंती में कलार समाज के लोगों ने विधि विधान से पूजा-अर्चना की। हैहय क्षत्रिय कलचुरी कलार समाज ने शुक्रवार को अपने आराध्य भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर सामाजिक रैली निकाली गई। सैकड़ों लोग इसमें शामिल हुए। यात्रा शहर के अलग-अलग मार्गों से होते हुए सामाजिक भवन पहुंची। यहां पूजा-अर्चना व सभा हुई। समाज के लोगों ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए गौरव का विषय है। भगवान सहस्त्रबाहु के पराक्रम और पुरुषार्थ से देश का लगभग हर वर्ग परिचित है। इस दौरान दीपों से स्वस्तिक की आकृति बनाई गई और प्रसादी का वितरण किया गया। यात्रा में सहस्त्रबाहु संगीत और जय जयकारे की गूंज शहर भर में सुनाई दी। भगवान सहस्त्रबाहु के जन्म उत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस दौरान समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल हुईं ।इस आयोजन में महिलाओं ने सुंदर परिधान के साथ कलश शोभायात्रा से साजा के लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस,ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553 ,6265741003,

 


Related News

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र…
सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी मांग

सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी…

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा में चल रहा है, अभी सुशासन तिहार 2026 जिसमें लोगों की…
दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत…