• November 9, 2024

थान खमहरिया में मनी गोपाष्टमी, ईश्वर साहू ने गौशाला के उन्नयन के लिए दिए 5 लाख

थान खमहरिया में मनी गोपाष्टमी, ईश्वर साहू ने गौशाला के उन्नयन के लिए दिए 5 लाख

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा

श्री रामकृष्ण गौशाला राम जानकी वाटिका ग्राम थानखम्हरिया में गोपाष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर साजा विधायक ईश्वर साहू गौशाला पहुंचे। उन्होंने गौशाला की व्यवस्था और रखरखाव की जानकारी ली और गौशाला के लिए 5 लाख रुपए की धनराशि गौशाला को दी। इसकी जानकारी सरिता जैन कोषाध्यक्ष और राकेश जोशी सचिव श्री रामकृष्ण गौशाला ने दी।
आयोजित कार्यक्रम में अनिल सिंघानिया पूर्व अध्यक्ष श्री राम कृष्ण गौशाला और वर्तमान में विश्व हिंदू परिषद गोवंश रक्षासंवर्धन के जिला अध्यक्ष से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि आज इस गोपाष्टमी पर्व में साजा विधायक ईश्वर साहू जिला अध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश जोशी , राजेश ठाकुर राजेश शर्मा ,बलदेव केडिया इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के लिए एक विशेष दिन है, इस अवसर पर गौ माता की पूजा अर्चना कर अपनी परंपरा का सनातन धर्म के लोग निर्वहन करते हैं। 84 लाख योनियों के बाद मनुष्य योनि का जन्म गौ योनि प्राप्त करने के पश्चात मानव जन्म का अवसर मिलता है। इस अवसर पर गोपाष्टमी को गाय को खिचड़ी खिलाने की परंपरा है। आज के इस आयोजन में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और थान खमहरिया के गौ सेवकों ने बड़ी संख्या में आज रामकृष्ण गौशाला में अपनी सेवाएं दी। इस आयोजन में साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि गौ सेवा के लिए जो भी आवश्यक होगा। वह सहयोग हमारे द्वारा आगे भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा झाल में गौ अभ्यारण का निर्माण भी गौ सेवा के लिए करवाया जा रहा है। वहां पर भी गौ सेवा की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

 

 

बेमेतरा: ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553 , 626574 1003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…