• November 11, 2024

गुरुनानक देव जी की 555 वीं जयंती पर भव्य नगर कीर्तन, महापौर धीरज बाकलीवाल ने पंज प्यारों का अभिनंदन किया:

गुरुनानक देव जी की 555 वीं जयंती पर भव्य नगर कीर्तन, महापौर धीरज बाकलीवाल ने पंज प्यारों का अभिनंदन किया:

ट्राई सिटी एक्सप्रेस

दुर्ग। गुरु नानक देव जी की 555 वीं जयंती पर नगर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें महापौर धीरज बाकलीवाल श्रद्धापूर्वक शामिल हुए।महापौर धीरज बाकलीवाल ने पंज प्यारों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर आर. एन. वर्मा, संजय कोहले, फतेह सिंह भाटिया, बृजेन्द्र भारद्वाज,परमजीत सिंह भुई, शिशिरकांत कसार सहित सिख समुदाय के हजारों लोग मौजूद रहे।

नगर कीर्तन के प्रारंभ में नगाड़ों और नरसिंगा (तुरही) की धुन गूंज रही थी। सबसे आगे पाँच निहंग घुड़सवार अपनी पारंपरिक वेशभूषा में थे,जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। नगर कीर्तन में पाइपर बैंड, गतका टीम और बाइकर टीम ने विशेष आकर्षण प्रदान किया। गतका टीम के बच्चों और वरिष्ठ सदस्यों ने पारंपरिक करतब दिखाए, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
नगर कीर्तन के मार्ग में पुरुष और महिला सेवादार सड़कों पर पानी डालकर और झाड़ू लगाकर सफाई करते चल रहे थे। पाँच प्यारे भी पारंपरिक वेशभूषा में चल रहे थे, जिनका स्वागत स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा से किया। फूलों से सुसज्जित एक खुले वाहन पर पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी शोभायमान थे। श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

नगर कीर्तन के दौरान पुरुषों और महिलाओं के कीर्तन जत्थों ने गुरुबानी का गायन किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। नगर कीर्तन का जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। नगर कीर्तन का समापन गुरुद्वारा साहिब में हुआ।गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर नगर कीर्तन ने शहर में श्रद्धा और एकता का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने गुरबानी के संग ध्यान लगाया और गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…