• November 11, 2024

दुर्ग में पूज्य बहराणा साहेब की ऐतिहासिक शोभायात्रा;अरुण वोरा ने शामिल होकर आयोजकों को दी शुभकामनाएं

दुर्ग में पूज्य बहराणा साहेब की ऐतिहासिक शोभायात्रा;अरुण वोरा ने शामिल होकर आयोजकों को दी शुभकामनाएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सर्व सिंधी समाज द्वारा निकाली गई 1313 ज्योति कलश की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, श्री अरुण वोरा ने दी शुभकामनाएं। दुर्ग-भिलाई में सर्व सिंधी समाज द्वारा पूज्य बहराणा साहेब की 1313 ज्योति कलश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा की शुरुआत सुबह 8 बजे शिवनाथ नदी रोड स्थित पंचवटी मांगलिक परिसर से हुई, जहाँ सैंकड़ों श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।इस शोभायात्रा में विशेष रूप से शदाणी दरबार रायपुर के संत साई युधिष्ठिर लाल, सिंधु अमरधाम आश्रम चकरभाठा बिलासपुर के साई लालदास, और सिंधी समाज के कई अन्य संतों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को दिव्यता प्रदान की। कार्यक्रम से पूर्व दोपहर 3:30 बजे पंचवटी मांगलिक परिसर में संतों का भव्य अभिनंदन किया गया।शाम 5 बजे से सिंध म्यूजिकल ग्रुप ग्वालियर द्वारा संगीतमय सत्संग की प्रस्तुति ने समां बांध दिया, इसके बाद 6:30 बजे साई लालदास साहेब ने प्रवचन के माध्यम से भक्तों का मार्गदर्शन किया।इस अद्वितीय कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा भी शामिल हुए, जहां उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। श्री वोरा ने इस सफल और भव्य आयोजन के लिए सिंधी समाज के आयोजकों को हार्दिक शुभकामनाएं और धन्यवाद दी। उन्होंने नारायण मेघवानी, ज्ञानचंद रुचंदानी, अनिल लोहानी, प्रेम शोभानी, राम बख्तयार, नवल हासिजा और महिला मंडल की टीम को धन्यवाद दिया, जिनकी मेहनत और समर्पण से यह आयोजन सफल हो पाया।दुर्ग में पहली बार इस स्तर पर आयोजित इस शोभायात्रा में दुर्ग-भिलाई ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश से श्रद्धालु बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…