• November 11, 2024

निगम चुनाव के 60 वार्डो में अधिक से अधिक सीटों पर आप ने लिया जीत का संकल्प

निगम चुनाव के 60 वार्डो में अधिक से अधिक सीटों पर आप ने लिया जीत का संकल्प

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। रविवार को दोपहर 12 बजे आम आदमी पार्टी व्दारा दीपावली मिलन एवम पदाधिकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन गोड़वाना भवन कसारीडीह में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश से आए पदाधिकारियों में वदूद आलम,प्रदेश महासचिव, श्री जसबीरसिंह प्रदेश संगठन महासचिव, धनश्याम चंद्राकर प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव विश्वकर्मा प्रदेश संगठन मंत्री मेहरबान लिंग आरटीआई प्रदेश संयोजक डा. एसके अग्रवाल लोकसभा अध्यक्ष दुर्ग, श्रीमती गीतेश्वरी बघेल सचिव लोकसभा दुर्ग के. ज्योति प्रदेश सचिव, घनश्याम सोनी वरिष्ठ सदस्य ने दुर्ग शहर अध्यक्ष संजय सिंह को दीपावली की बधाई दी, साथ ही नये पदाधिकारियो का सम्मान किया। नव पदाधिकारियों में दिवाकर सिंह ठाकुर महासचिव रवि साहू संगठन मंत्री शंकर ठाकुर शिशीर झा बलदेव साहू सोनू यादव, शिवशंकर मिश्रा, उपाध्य आनंद नरेरा कोषाध्यक्ष सुकांत साढा अशोक पटवा,उपाध्यक्ष पंकज तिवारी उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव सुरेश साहू शैलेन्द्र सिंह एनू साहब का स्वागत प्रदेश पदाधिकारियो के द्वारा किया गया। साथ ही धमेन्द्र चौधरी का भी स्वागत किया गया।
प्रदेश संगठन महासचिव ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं का उत्साह देख कर कहा कि दिल्ली पंजाब माडल अब छत्तीसगढ़ के दुर्ग में निगम चुनाव में भी लागू होता दिखाई दे रहा है। कार्यकर्ताओं का उत्साह देख जसबीर सिंह ने अध्यक्ष संजय सिंह को कार्यक्रम की सफ लता का श्रेय देते हुए कहा कि दुर्ग के 60 वार्डो में आम आदमी पार्टी अपने कई पार्षदों को चुनकर लाएगी गीतेश्वरी बघेल ने कहा कि अब भाजपा और कांग्रेस की भ्रष्टाचारी टीम का अंत निश्चित है। वही मातृशक्ति के ज्योति ने कार्यकताओं को आव्हान करते हुए निगम चुनाव में एकजुटता के साथ चुनाव लडऩे की अपील की। प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जीतना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष एस के अग्रवाल ने कहा कि इस बार पूरी मजबूती से शहर संगठन निगम चुनाव लडेगी और अपने साथ कई पार्षद बनाएगी यही हमारा लक्ष्य है।
शहर अध्यक्ष संजय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए एक बहतरीन टीम का होना जरुरी है जो आज प्रदेश कार्यकारिणी व्दारा दुर्ग निगम चुनाव जीतने के लिए बनाई गई। निशिचत ही हम सब एकजुटता के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे है निगम चुनाव में अधिक से अधिक जीत हासिल करना है। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि संजय सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियो के सम्मुख आम आदमी पार्टी में मनोज झा राजीव झा आशीष रजन मो. शहिद खान, श्रीमती खिलेश्वरी निर्मलकर सुश्री गंगा साहू छत्तीसगढ़ फिल्म कलाकार नकुल महलवार रवि साहू केशव गुप्ता संतोष कटहरे को आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ चेम्बर आंफ कामर्स के जिला अध्यक्ष प्रहलाद रुंगटा अरुण जोशी और पर्यावरण मित्र श्री साहू एवम छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी के त्रिलोक तिवारी के साथ अन्य कलाकारों ने भी उपस्थिति दी।
कार्यक्रम में विशेषरूप से भिलाई नगर निगम प्रभारी जसप्रीत सिंग वैशाली नगर विधानसभा प्रभारी हरचरण सिंग दुर्ग विधानसभा प्रभारी मनीष मिश्रा और धमधा विधान सभा प्रभारी पंकज तिवारी मौजूद थे। कार्यक्रम का आभार व संचालन दुर्गशहर के महासचिव दीवाकर ठाकुर ने किया।


Related News

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन से स्वीकृत कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने दिए निर्देश

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राज्य शासन लोक निमार्ण विभाग द्वारा 2024-25 में स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर…
जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग शहर क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड, दुर्ग में जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा…
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया गांधी का पुतला दहन

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट सीट दाखिल किए…