• November 12, 2024

नाले से 50 मीटर की प्रतिबंधित दूरी पर लगाया क्रशर, लाइसेंस निरस्त, नोटिस भी थमाया

नाले से 50 मीटर की प्रतिबंधित दूरी पर लगाया क्रशर, लाइसेंस निरस्त, नोटिस भी थमाया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज

बेमेतरा।

बेमेतरा जिले के ग्राम मोहभट्ठा स्थित डोलोमाइट खदान में अवैध माइनिंग, अवैध ब्लास्टिंग और अवैध परिवहन की शिकायतों पर जिला खनिज विभाग ने जांच की है। उक्त खदान, जिसका स्वामित्व मोहिनीदेवी चोपड़ा के पास है, ख.नं. 159 रकबा 4.58 हेक्टेयर क्षेत्र में 1982 से स्वीकृत है और 2042 तक स्वीकृत एवं संचालित है। इस संबंध में जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच पिछले माह अक्टूबर और 17 अक्टूबर को तहसीलदार बेरला, खनिज अमला बेमेतरा, जिला पुलिस बल, ग्राम के सरपंच, कोटवार तथा मेसर्स बी.एम. मिनरल्स के पार्टनर एवं अन्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्थल निरीक्षण किया गया था ।
जांच में यह पाया गया कि मेसर्स बी.एम. मिनरल्स के भंडारण का कार्य स्वीकृत उत्खनिपट्टा क्षेत्र के अंतर्गत ही संचालित हो रहा था, लेकिन नाले से 50 मीटर की प्रतिबंधित दूरी का उल्लंघन कर भंडारण का कशर स्थापित किया गया था।
इस उल्लंघन के कारण, मेसर्स बी.एम. मिनरल्स की भंडारण अनुज्ञप्ति (ख.नं. 159, रकबा 1.00 हे., अवधि 15.10.2018 से 14.10.2028 तक) को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा, खदान संचालिका श्रीमति मोहिनीदेवी चोपड़ा को शर्तों के उल्लंघन के संबंध में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो उनका पट्टा रद्द कर संपूर्ण प्रतिभूति राशि जब्त की जाएगी।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस,ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553 ,6265741003,


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…