• November 12, 2024

नाम जुड़वाने की समयावधि में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा कर सकेंगे निकाय चुनाव में मतदान प्रदेश के इकलौते महापौर धीरज ने उठायी थी मांग

नाम जुड़वाने की समयावधि में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा कर सकेंगे निकाय चुनाव में मतदान प्रदेश के इकलौते महापौर धीरज ने उठायी थी मांग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगरीय निकाय के चुनाव में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया तक जिनकी आयु 18 वर्ष की हो गई है उन्हें मतदान करने का अधिकार मिलेगा। इससे पहले 1 जनवरी 2024 तक 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदान करने का अधिकार दिया जा रहा था निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने इस महत्वपूर्ण विषय पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा था। पूरे प्रदेश में श्री बाकलीवाल इकलौते महापौर हैं जिन्होने युवाओं को मताधिकार का लाभ दिलवाने पहल की थी यह पहल अब सार्थक साबित हो गयी है। इससे पहले 01 जनवरी 2024 तक जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, केवल उन्हीं युवाओं का नाम जोड़ा जा रहा था। जबकि उसके पश्चात् दस माह का समय बीत चुका है। उन्होंने कहा था कि वर्तमान आवेदन जमा करने के अंतिम दिनांक तक जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष हो चुकी है उन सभी मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट मे जोड़ा जाना आवश्यक है। जिससे कि वे अपने मताधिकार का सही समय पर उपयोग कर सके। वर्तमान दिनांक तक जिन युवक-युवतियों की उम्र 18 वर्ष हो चुकी है उन सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची मे प्राथमिकता से जोड़े जाने का आदेश/निर्देश अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी को शीघ्र प्रदान की मांग की थी जिला निर्वाचन अधिकारी ने श्री बाकलीवाल के मांग पत्र को राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा था जिसे मान लिया गया है। अब नाम जोड़े जाने की प्रक्रिया तक 18 वर्ष की आयु में पहुंच चुके युवा नगरीय निकाय चुनाव में मतदान कर सकेेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान श्री बाकलीवाल के साथ सभापति राजेश यादव, एमआईसी संजय कोहले,दीपक साहू,हमीद खोखर,मनदीप सिंह भाटिया,पार्षद विजेंद्र भारद्वाज,सतीश देवांगन,प्रकाश जोशी,काशीराम रात्रे,मनीष कुमार बघेल मौजूद थे।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…