• November 13, 2024

सदस्यता अभियान एक आंदोलन, जो भाजपा को करेगा मजबूत: ललित चंद्राकर

सदस्यता अभियान एक आंदोलन, जो भाजपा को करेगा मजबूत: ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सक्रिय सदस्यत बनाने दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्गक्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक सदस्य पार्टी की असली पूंजी होता है। सदस्यता अभियान 2024 और सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों पुरई , धनोरा, उतई, डूमरडीह, कातरों, मातरो, करगाडीह,में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर घर घर पहुंचकर भाजपा के विचारों और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को साझा करते हुए क्षेत्रवासियों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया, जिससे संगठन को और मजबूती मिली। सभी ग्रामवासियों के सहयोग से यह अभियान एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान एक ऐसा आंदोलन है जो जमीनी स्तर पर भाजपा को और मजबूत करेगा तथा राष्ट्रीय प्रगति के लिए कार्यकर्ताओं का प्रभावी योगदान सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का सक्रिय सदस्य होने के लिए एक कार्यकर्ता को एक बूथ या विधानसभा सीट पर 50 सदस्यों को पंजीकृत करना होता है। ऐसे कार्यकर्ता मंडल समिति और उससे ऊपर के पदों के लिए चुनाव लड़ने के पात्र होंगे। साथ ही उन्हें आने वाले समय में पार्टी के लिए काम करने के कई मौके मिलेंगे। पीढ़ियों की तपस्या का है फल आज बीजेपी सबसे बड़ा दल बनी है तो इसमें हमारी कई पीढियां की तपस्या रही है. विचारधारा पर आधारित एकमात्र राजनीतिक दल बीजेपी है. हमारी सरकारें अपने विचारों पर आधारित कार्य करती है। भारतीय जनता पार्टी जिस विचारधारा को लेकर काम कर रही है वो भारत को विश्व गुरु बनाने का है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, हमारे प्रदेश का संगठनात्मक ढांचा बहुत मजबूत है. हम पिछले कुछ वर्षों का चुनाव देखें जिसमें विधानसभा हो या लोकसभा सभी में हमारे कार्यकर्ताओं का योगदान बेहतरीन रहा. बीजेपी का कार्यकर्ता यदि निष्ठा से कार्य करता है तो उसे उसका लाभ मिलता है। शासन की योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य जब शासन की योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती है तो उनका पुण्य कार्यकर्ताओं को मिलता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे उतई मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, महामंत्री राजू जंघेल, सोनू राजपूत, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण यदु, शुभम वर्मा, करण सेन,कन्हैया साहू, शीतला राजपूत नीलम गड़े,विमला कामड़े, रूपेश पारख, फलेंद्र सिंह राजपूत, ममता चंद्राकर संगीता रजक सुनीता वर्मा,मनमोहन साहू दुर्गेश साहू, विक्की चंद्राकर, केशव महिपाल, विनय गुप्ता पंकज साहू, अभिषेक कुमार, तोषण तारक पिंटू महेंद्र चोपड़ा,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…