• November 15, 2024

जुआ खेलते 10 गिरफ्तार 60 हजार 450 रुपए जब्त

जुआ खेलते 10 गिरफ्तार 60 हजार 450 रुपए जब्त

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा

पुलिस चौकी कंडरका क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिरदा मुरुम खदान के पास जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर पुलिस चौकी एवं साइबर सेल पुलिस टीम गांव पहुंच कर कार्रवाई की। इस दौरान कुछ लोग भाग गए। पकड़े गए आरोपियों में अजय साहू निवासी ग्राम भिंभौरी, युवराज साहू निवासी पिरदा, मनीष साहू, डिकेश ध्रुव, नंदू निषाद, लक्ष्मी नारायण, आवेश साहू, जीवन मरकाम, संदीप साहू, राकेश परगनिया शामिल है। जुआरियों के कब्जे से 60450 रुपए नगद व ताश पत्ती बरामद की गई है। सभी के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी मयंक मिश्रा, पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी कंवल सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र राजपूत, रविन्द्र तिवारी, विनोद पात्रे, आरक्षक मोती जायसवाल, इंद्रजीत पांडेय, सौरभ सिंह, जय किशन साहू, राजेश ध्रुव, मुरली सोनी सहित अन्य शामिल रहे।

 

 

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…