• November 16, 2024

आज के बच्चे कल का सुनहरा भविष्य, इन्हें प्रोत्साहित करना हमारी जिम्मेदारी

आज के बच्चे कल का सुनहरा भविष्य, इन्हें प्रोत्साहित करना हमारी जिम्मेदारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम उतई स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर बच्चों और शाला परिवार को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर मुख्य अतिथि के द्वारा बच्चों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर उनके उत्साह और रचनात्मकता की सराहना की। साथ ही, स्टालों से सामान खरीदकर बच्चों को प्रोत्साहित किया, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़े और वे सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी के महत्व को समझें। यह आयोजन बच्चों की शिक्षा, संस्कृति और समाज में उनके योगदान को उजागर करने का बेहतरीन माध्यम बन गया।विधायक ने कहा आज के बच्चे कल का भविष्य है बच्चों को अच्छी शिक्षा संस्कार और स्वस्थ जीवन देना ज़रूरी है ताकि वे आगे चलकर समाज और देश के लिए योगदान दे सकें. बच्चों को छोटी छोटी बातों में खुद ही निर्णय लेने की आदत डालना चाहिए।पलको को बच्चों को सहानुभूति और केयरिंग होना सीखना चाहिए।आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उतई मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा , महामंत्री सोनू राजपूत वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चंदू देवांगन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन रिगरी जी, लक्ष्मीनारायण साहू , रूपेश पारख शाला परिवार से होरीलाल साहू भोजराज साहू , तारकेश्वरी देवांगन , चंपा साहू रेणुका सिंह , टामेश्वरी यादव , पुष्पा साहू , किरण देवांगन , मोनिका साहू , द्रोपदी धर्मगुड़ी सिंह जी, सुचित्रा निर्मलकर , कल्याणी वर्मा कु दिव्या साहू , सावित्री यादव , गीता साहू , दानेश्वरी देशमुख एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


Related News

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम शंकर यादव, मुख्यमंत्री ने ‘विष्णु की पाती’ से की सराहना

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जब जीवन…
नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल, वोरा और वर्मा पहुंचे जिला अस्पताल

नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू…
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। आज ग्राम आलबरस स्थित ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित विभिन्न विकास…