• November 26, 2024

रावे छात्रों ने किया बी ई सी फूड्स का विजिट छत्तीसगढ़ कृषि

रावे छात्रों ने किया बी ई सी फूड्स का विजिट छत्तीसगढ़ कृषि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

महाविद्यालय धनोरा के बी एस. सी कृषि के अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं ने ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना कार्यक्रम के एग्रो इंडस्ट्रियल अटैचमेंट विषय के अंतर्गत बी.ई.सी फुड्स लिमिटेड कुथरेल दुर्ग में अमूल दूध और इससे बनने वाले विभिन्न प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी ली कि कैसे दूध से दही, पनीर मट्ठा को बनाया जाता है वहाँ हमे युनुस कुमार साहू जो टेकनिकल ऑफिसर है उन्होंने हमें सब जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने बताया कि वेस्ट मटेरियल को कहाँ यूज करते है उपयोग करने वाले दूध को लगभग 100 km के गांवों में आस पास की समितियों के द्वारा जमा करते है और क्वालिटी टेस्ट करके पता करते है कि यह दूध उपयोग करने के लायक है कि नहीं। अमूल दूध की मार्केटिंग दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर तक करते है अमूल फैक्ट्री में छात्रों ने मिल्क डे भी मनाया जो कि डॉ वर्गिस कुरियन के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है जिन्हें श्वेत क्रांति का जनक कहा जाता है ये विजिट अजय सिंह के मार्गदर्शन में की गई ! इस विजिट में रावे समन्वयक विवेक पांडे के अलावा गोपाल कृष्णा (सेल्स ऑफिसर अमूल),जयंत राठौर (क्वालिटी ऑफिसर अमूल),ऋषि अग्निहोत्री ऑफिसर (पंचमहल यूनियन),संतोष चंद्राकर (प्लांट इन चार्ज बी ई सी) एवं श्री निवास (शीनू)ने महत्वपूर्ण योगदान दिया !


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…