• November 30, 2024

स्वतंत्रता सेनानी दाऊ ढाल सिंह के आजादी में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : ललित चंद्राकर

स्वतंत्रता सेनानी दाऊ ढाल सिंह के आजादी में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : ललित चंद्राकर

ट्राईसिटी एक्सप्रेस।

गुण्डरदेही विधानसभा अंतर्गत विश्राम गृह प्रांगण में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार जी की जयंती व सम्मान समारोह में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद शामिल हुए। दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार व समाज गंगा को नमन करते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही, समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की। यह आयोजन न केवल हमारे गौरवशाली इतिहास को स्मरण करने का अवसर है, बल्कि सामाजिक एकता और प्रेरणा का प्रतीक भी है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से केंद्रीय युवा अध्यक्ष दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज योगेश्वर कुमार देशमुख, केंद्रीय अध्यक्ष दिल्लीवार कर्मी क्षत्रिय समाज डॉ राजेंद्र मुक्ति, अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद पवन साहू, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष,छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज एवं जिला पंचायत सदस्य कवर्धा तुकाराम चंद्रवंशी , नगर पंचायत अध्यक्ष गुण्डरदेही रानू सोनकर, पूर्व विधायक गुण्डरदेही बिरेंद्र साहू, के. उपाध्यक्ष दि. कू.क्ष. समाज यशवंत दिल्लीवार, महामंत्री दि. कू.क्ष. समाज अशोक कुमार देशमुख, के.कोषाध्यक्ष दि. कू.क्ष. समाज मिलाप देशमुख, प्रदेश अध्यक्ष कनौजिया कुर्मी युवा संगठन छत्तीसगढ़ महेंद्र कश्यप, के. महिला अध्यक्ष समाज प्रीति देशमुख , प्रदेश युवा उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश समाज गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…