• December 1, 2024

गजब दादागिरी है… पिछले 5 दिनों ने सड़क को ही बंद कर दिया, रसूख का ऐसा खौफ कि कोई कुछ बोलने वाला नहीं

गजब दादागिरी है… पिछले 5 दिनों ने सड़क को ही बंद कर दिया, रसूख का ऐसा खौफ कि कोई कुछ बोलने वाला नहीं

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ये तस्वीर है कि सिद्धार्थ नगर की, जहां सड़क को पिछले पांच दिनों से एक शादी कार्यक्रम के लिए जाम कर दिया गया है। सड़क पर टेंट तान दिया गया है। इतना ही नहीं मुख्य गेट ही सड़क पर लगा दिया गया है। इसके कारण शिवपारा से होकर गंजपारा की तरफ जाने वाले लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे लेकर ​दुर्ग निगम में लगातार शिकायत की भी की जा रही है​, लेकिन कहीं कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। न ही महापौर धीरज बाकलीवाल ने इसे लेकर गंभीरता दिखाई है न ही नए निगम आयुक्त सुधीर अग्रवाल को किसी ने इसकी खबर दी है। इसके बाद बेखौफ होकर नियम का पालन करने वाले ही नियम तोड़ रहे हैं। बता दें कि निगम में चतुर्थ श्रेणी और क्लर्क ग्रेड के सैकड़ों कर्मचारी सिद्धार्थ नगर में रहते हैं। इसमें कुछ निगम के बड़े अधिकारियों की आवभगत कर बड़ी जिम्मेदारी वाले पदों के प्रभारी बने हुए हैं। राजस्व विभाग, बाजार विभाग में उनका काफी दखल है। इसके कारण ही ये शादी का टेंड पिछले पांच दिनों से तना हुआ है। किसी गोईर परिवार का टेंड हटाने को लेकर निगम ने अब तक गंभीरता नहीं दिखाई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों के पार्षद और नेता चुप्पी साधे हुए हैं। विधायक गजेंद्र यादव ने भी इस बारे में कहीं कोई जानकारी ली है। न ही किसी ने उन्हें बताने का जहमत उठाई है। इसके कारण इस क्षेत्र के रहवा​सियों के हौसले काफी बुलंद हैं, ​वे निगम, पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई से तनिक भी भतभीय नहीं है।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…