• December 1, 2024

भिलाई में भूख और बीमारी से 10 मवेशियों की मौत, आक्रामक हुए कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश, लगाम नहीं लगने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

भिलाई में भूख और बीमारी से 10 मवेशियों की मौत, आक्रामक हुए कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश, लगाम नहीं लगने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई में भूख और बीमारी से 10 मवेशियों की मौत से आक्रामक हुए जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कोसानाला और बायपास के गौठान में 10 मवेशियों की मरने की वजह भूख-प्यास और बीमारी है।कई मवेशियों की स्थिति बहुत खराब है। पैरा, चारा-कुट्टी की व्यवस्था नहीं होने से कई मवेशी बीमार भी है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की गौठान योजना अब बदहाल हो चुकी है। गायों की देखभाल करने के लिए कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में गौठान बनाए थे। लेकिन अब गौठान बदहाल हो चुके हैं। गौठान में गायों की कब्रगाह बन गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने गौठान बंद कर दिया। आवारा पशुओं के कारण राजमार्गों पर भी दुर्घटनाएं हो रही हैं। उच्च न्यायालय ने भी इसका संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा की सरकार की हठधर्मिता के कारण पशुओं की तस्करी हो रही है। पहले कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार में पशु तस्करी की बातें नहीं सुनाई देती थीं, लेकिन आज इसके पीछे गोठानों का बंद होना मुख्य कारण है।

भाजपा सरकार गाय पर राजनीति कर रही है व सरकार के तमाम प्रशासनिक अधिकारी गाय को अनदेखा कर रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करना चाहिए। जिम्मेदार अधिकारी इनकी दुर्दशा देखकर भी अनदेखी कर रहे हैं, यही वजह है कि गौ-वंश तिल-तिल कर जीते और तड़प-तड़प कर मर रहे हैं।

कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

जिला अध्यक्ष ने सरकार से मांग की है कि वह दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करे। यदि सरकार इसमें जरा भी आना कानी करती है, तो कांग्रेस इस मामले को लेकर शीघ्र ही सड़कों पर उतर आंदोलन करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने बताया कि इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी धरना प्रदर्शन करेगी।जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…