• December 2, 2024

नगरीय निकाय मंत्री से मिले महापौर धीरज, विकास के लिए की राशि की मांग

नगरीय निकाय मंत्री से मिले महापौर धीरज, विकास के लिए की राशि की मांग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने सोमवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव से मुलाकात की और उन्हें वर्ष 2024-25 के लिए महापौर व पार्षद निधि की राशि जारी करने का आग्रह किया। श्री बाकलीवाल ने नगरीय निकाय मंत्री श्री साव से अधोसंरचना मद की राशि भी शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया है। श्री बाकलीवाल ने कहा कि अधोसंरचना मद की राशि से शहर के सभी वार्डो में विकास का कार्य कराया जाना है। इसलिए इसे प्राथमिकता से जारी करने का कष्ट करें। श्री बाकलीवाल ने बताया कि नगरीय निकाय मंत्री श्री साव ने उनकी मांगों को सहजता और सहृदयता के साथ सुना और विचार करते हुए शीघ्र राशि जारी करने का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान श्री बाकलीवाल के साथ एमआईसी प्रभारी संजय कोहले व भोला महोबिया भी शामिल थे।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…