• December 2, 2024

भिलाई राउंड टेबल द्वारा किंडर जॉय फेस्ट एवं भिलाई पॉप अप का आयोजन 21 दिसंबर को

भिलाई राउंड टेबल द्वारा किंडर जॉय फेस्ट एवं भिलाई पॉप अप का आयोजन 21 दिसंबर को

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई राउंड टेबल के द्वारा लगातार आठवें साल किंडर जॉय फेस्ट का आयोजन कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम भिलाई क्लब में क्रिस्टल गार्डन में 21 दिसंबर को कराया जाएगा।यह प्रोग्राम संपूर्ण रूप से बच्चों के लिए और बच्चों के द्वारा कराया जाता है।इसके अलावा इस साल भिलाई राउंड टेबल के द्वारा इस साल भिलाई पॉप अप का भी आयोजन कराया जा रहा है। भिलाई पॉप अप एक लाइफस्टाइल एग्जिबिशन है जो कि 22 दिसंबर को भिलाई क्लब के क्रिस्टल गार्डन में कराया जाएगा।

इस एग्जिबिशन में दुर्ग भिलाई और रायपुर के नामी गिरामी लोगो के स्टाल का लुत्फ भिलाई की जनता को मिलेगा।पारख ज्वेलर्स और बिल्टेक बिल्डर्स ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।इस कार्यक्रम से मिलने वाले अनुदान से बोरी, दुर्ग स्तिथ प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में पाठशालाओं का निर्माण कार्य कराया जाएगा।गौरतलब है कि भिलाई राउंड टेबल 243 में भिलाई – दुर्ग क्षेत्र के युवा उद्यमी, शिक्षाविद तथा समाजसेवी प्रमुख रूप से जुड़े हुए है। भिलाई राउंड टेबल द्वारा अब तक विभिन्न स्कूलों में 1.5 करोड़ की लागत से 30 क्लासरूम का निर्माण किया जा चुका है। भिलाई राउंड टेबल राउंड टेबल इंडिया का एक अभिन्न हिस्सा है।


Related News

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार, बूथ स्तर तक मजबूती का रोडमैप तैयार

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती…
15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क, पेयजल व स्वच्छता कार्यों को मिलेगी रफ्तार:-महापौर अलका बाघमार

15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में…
वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। किसान नेता, पूर्व विधायक एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष…