• December 3, 2024

प्रदेश में किसानों के साथ अन्याय:अरुण वोरा ने वर्तनमान भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर किया विरोध

प्रदेश में किसानों के साथ अन्याय:अरुण वोरा ने वर्तनमान भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर किया विरोध

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग ।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से जुड़े किसानों की समस्याओं को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां न केवल किसानों के हितों को अनदेखा कर रही हैं, बल्कि उनकी आजीविका के साथ अन्याय कर रही हैं।

भुगतान में देरी और न्यूनतम समर्थन मूल्य का वादा अधूरा
भाजपा सरकार ने किसानों से वादा किया था कि धान बिक्री के 72 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। लेकिन सच्चाई यह है कि कई हफ्ते बीतने के बावजूद किसानों को उनकी मेहनत की राशि नहीं मिली है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने ₹3100 प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का वादा किया था, लेकिन किसानों को केवल ₹2300 प्रति क्विंटल मिल रहा है, जो किसानों के साथ धोखा है।

खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था और गुणवत्ता मानकों का बहाना

प्रदेश कांग्रेस खरीदी केंद्रों पर फैली अव्यवस्था पर भी सवाल उठा रही है।किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। साथ ही, धान की गुणवत्ता के नाम पर फसलों को खारिज कर दिया जा रहा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।

प्रशासनिक अनदेखी और बढ़ता कर्ज का बोझ
वोरा ने कहा कि किसान पहले ही सूखा, बाढ़ और फसल बर्बादी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में सरकार की उदासीनता ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कई किसान कर्ज के बोझ तले दब रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार उनकी समस्याओं को हल करने की बजाय अपनी नीतियों का प्रचार करने में व्यस्त है।

कांग्रेस का समर्थन और समाधान की मांग
वोरा ने यह भी कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। प्रदेश कांग्रेस की भाजपा सरकार से मांग है कि:

1. किसानों को धान बिक्री का भुगतान 72 घंटे के भीतर किया जाए।

2. न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹3100 प्रति क्विंटल तुरंत लागू किया जाए।

3. खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं।

4. कर्ज माफी और किसानों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

*भाजपा सरकार ने किया किसानों के साथ छल*
वोरा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उनकी किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान आज आर्थिक और मानसिक दबाव में हैं। उन्होंने कहा, “यह सरकार किसानों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय को सहन नहीं करेगी।”

वोरा ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस किसानों की आवाज को दबने नहीं देगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करती रहेगी।


Related News

कांग्रेस करेगी न्याय की हुंकार, प्रदेश में अपराधों और असुरक्षा के विरुद्ध करेगी मुख्यमंत्री निवास घेराव, वोरा ने कहा – सोई हुई सरकार को जगाएंगे

कांग्रेस करेगी न्याय की हुंकार, प्रदेश में अपराधों और असुरक्षा के विरुद्ध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । छत्तीसगढ़ में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते…
विधायक गजेन्द्र यादव का जनसंपर्क, धमधा रोड में बनेगा सड़क और नाली

विधायक गजेन्द्र यादव का जनसंपर्क, धमधा रोड में बनेगा सड़क और नाली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। विधायक गजेन्द्र यादव आज मॉर्निंग विजिट में सिकोला वार्ड पहुँचे और जनता से…
गनियारी व रूआबांधा में स्थानीय साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव पूरे धूम धाम से मनाया गया

गनियारी व रूआबांधा में स्थानीय साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी व रूआबांधा में स्थानीय ग्रामीण साहू…