• December 3, 2024

विकास, सुशासन और समृद्धि के लिए ऐतिहासिक निर्णय दिया जनता ने, प्रचण्ड जनादेश भाजपा के पक्ष में

विकास, सुशासन और समृद्धि के लिए ऐतिहासिक निर्णय दिया जनता ने, प्रचण्ड जनादेश भाजपा के पक्ष में

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सुशासन से समृद्धि के एक वर्ष होने पर दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने कहा आज ही के दिन पिछले वर्ष 03 दिसम्बर 2023 का वह स्वर्णिम दिन था, जब आपने छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और समृद्धि के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेकर भारतीय जनता पार्टी को आपने प्रचंड जनादेश दिया था। वह जीत वास्तव में आपके विश्वास की ही थी, सपनों और उम्मीदों की थी। उस प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हम आप सभी के आभारी हैं। *आगे विधायक ललित चंद्राकर ने कहा विगत एक वर्ष में हमारी सरकार ने आपके विश्वास पर खरा उतरते हुए प्रदेश में प्रगति के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। हमने ‘मोदी की गारंटी’ के सभी प्रमुख वादे प्राथमिकता से पूरे किये हैं। इससे हर वर्ग का विकास हुआ है, प्रदेश में खुशहाली आई है। हमारी सरकार इसी निरंतरता को बनाए रखते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है। ललित चंद्राकर ने कहा कि मैं आप सभी को पूर्ण विश्वास दिलाता हूँ कि हमारी विष्णु देव सुशासन की सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करेगी और प्रगति के सर्वोच्च प्रतिमान स्थापित करेगी।


Related News

84.15 लाख के विकास कार्यों की सौगात, तीन वार्डों में महापौर ने किया भूमिपूजन

84.15 लाख के विकास कार्यों की सौगात, तीन वार्डों में महापौर ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग।  नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए…
के.सी. वेणुगोपाल का छत्तीसगढ़ आगमन, अरुण वोरा ने किया आत्मीय अभिनंदन

के.सी. वेणुगोपाल का छत्तीसगढ़ आगमन, अरुण वोरा ने किया आत्मीय अभिनंदन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव एवं सांसद श्री के.सी. वेणुगोपाल…
नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग का जागरूकता अभियान

नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के…