• December 4, 2024

कृषि मंडी बेमेतरा में 7 दिसंबर से पांच कुंडीय यज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा

कृषि मंडी बेमेतरा में 7 दिसंबर से पांच कुंडीय यज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा

कृषि उपज मंडी बेमेतरा में 7 से 15 दिसंबर तक पांच कुंडीय महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से कथा का वाचन होगा। भंडारा का आयोजन किया गया है, जिसमें हर दिन हजारों भक्तों को भोजन कराया जाएगा। लक्षेश्वर धाम निर्माण स​मिति के बैनरतले यह आयोजन किया जा रहा है। समिति के प्रमुख ज्योतिर्मयानंद ब्रह्मचारी ने ट्राईसिटी से विशेष बातचीत में बताया कि बेमतरा की पावन धरा में यह पुनित कार्य होने जा रहा है। इस यज्ञ स्थल की 8, 11, 21 परिक्रमा मात्र से ही मनवांछित फल की प्राप्ति होगी। यज्ञ में शामिल होने जैसा फल प्राप्त होगा। इधर आयोजन स्थल पर तैयारी शुरू हो गई है। तैयारियों की जानकारी लेने विधायक दीपेश साहू, कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसपी रामकृष्ण साहू सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। भाजपा पदाधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

84.15 लाख के विकास कार्यों की सौगात, तीन वार्डों में महापौर ने किया भूमिपूजन

84.15 लाख के विकास कार्यों की सौगात, तीन वार्डों में महापौर ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग।  नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए…
के.सी. वेणुगोपाल का छत्तीसगढ़ आगमन, अरुण वोरा ने किया आत्मीय अभिनंदन

के.सी. वेणुगोपाल का छत्तीसगढ़ आगमन, अरुण वोरा ने किया आत्मीय अभिनंदन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव एवं सांसद श्री के.सी. वेणुगोपाल…
नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग का जागरूकता अभियान

नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के…