• December 4, 2024

बेमेतरा के हर केंद्र में धान जाम, नहीं हो रहा उठाव, कंतेली और डूड़ा में बुरा हाल

बेमेतरा के हर केंद्र में धान जाम, नहीं हो रहा उठाव, कंतेली और डूड़ा में बुरा हाल

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा

बेमेतरा जिले सहित पूरे प्रदेश में धान की खरीदी बुरी तरह प्रभावित है। केंद्रों से धान का उठाव नहीं होने से खरीदी बुरी तरह प्रभावित है। इस बीच पिछले दिनों सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने अपने बेमेतरा दौरे के दौरान कहा था कि व्यवस्था पूरी तरह ठीक है। लोगों के द्वारा अनावश्यक अफवाह फैलाया जा रहा है, लेकिन हालाक इससे इतर हैं। केंद्रों में धान जाम होने लगा है। ट्राईसिटी ने कंतेली और डूड़ा समिता का जायजा लिया, तो खुलासा हुआ है कि दोनों केंद्रों में बफर लिमिट क्रॉस हो चुकी है। क्षमता से ज्यादा धान केंद्र में जाम है। उनका उठाव भी नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से दिक्कत बढ़ गई है। ऐसे ही हालात जिले के सभी केंद्रों में हैं। सभी जगहों पर क्षमता से ज्यादा धान जाम है, लेकिन उठाव नहीं हो पा रहा है। हालांकि नियमति रूप से डीओ कट रहे हैं। धान की खरीदी भी हो रही है, लेकिन धान रखने की जगह केंद्रों में नहीं है। इसे लेकर समिति प्रबंधकों द्वारा लगातार उच्च अधिकारियों को अवगत भी कराया जा रहा है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…