• December 5, 2024

बेमेतरा में पशु गणना, 28 फरवरी तक चलेगा अ​भियान

बेमेतरा में पशु गणना, 28 फरवरी तक चलेगा अ​भियान

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पशु चिकित्सा सेवा विभाग बेमेतरा के उप संचालक डॉ. राजेंद्र भगत ने ट्राईसिटी एक्सप्रेस न्यूज से विशेष बातचीत की। उन्होंने बताया कि इस समय बेमेतरा जिले में पशु गणना का काम तेजी से चल रहा है। 25 अक्टूबर से इसकी शुरुआत की गई है, जो 28 फरवरी 2025 तक चलाया जाना है। 21वीं पशुपालन विभाग में संगणना का कार्यक्रम किया जा रहा है । इसमें 833 ग्राम और वार्ड भी शामिल हैं। इन सभी जगह पर बेमेतरा जिला में पशुओं की संगणना के कार्य हो रहे हैं। उपसंचालक डॉक्टर राजेंद्र भगत ने पशुपालकों से आग्रह किया कि वह पशुपालन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारी को सही जानकारी देवे । इस संगणना कार्यक्रम में अपना योगदान दे। पशुपालक को किसी भी प्रकार की कोई जानकारी प्राप्त करना हो तो वह टोल फ्री नंबर पर प्राप्त कर सकते हैं सभी विकासखंड में पशु चिकित्सालय में सेवाओं के लिए भी संपर्क किया जा सकता है, पशु चिकित्सालय बेमेतरा में हेमंत कुमार एवं आकाश चंद्राकर बेरला से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने सड़क पर घायल मवेशियों के उपचार और अन्य विषयों को लेकर भी जानकारी दी…

 

 

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003


Related News

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर – गजेन्द्र यादव

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आज…
सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान, वृक्षारोपण और पौधा वितरण का किया गया आयोजन

सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद रजनीकांत सिंह जी के स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर…