• December 7, 2024

भाजपा दुर्ग संगठन जिला का बढ़ा आकार :: प्रदेश संगठन द्वारा नए परिसीमन से दुर्ग जिले में अब होंगे 17 मंडल

भाजपा दुर्ग संगठन जिला का बढ़ा आकार :: प्रदेश संगठन द्वारा नए परिसीमन से दुर्ग जिले में अब होंगे 17 मंडल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में परिसीमन समिति की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय और प्रदेश परिसीमन समिति के सदस्य भरत वर्मा, रजनीश सिंह (पूर्व विधायक), रामजी भारती (पूर्व विधायक), दीपक म्हस्के द्वारा परिसीमन के प्रस्ताव को सुना गया। बैठक में दुर्ग और भिलाई के जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ चर्चा के बाद परिसीमन को अंतिम रूप दिया गया। जिसके अंतर्गत दुर्ग शहर विधानसभा में चार की जगह अब पांच मंडल होंगे, वही दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में अब तक तीन मंडल उतई, अंजोरा और रिसाली थे लेकिन अब आगे कुल पांच मंडल होंगे, जिसमें उतई, अंजोरा और रिसाली यथावत रहेंगे साथ ही अंडा-निकुम और मरोदा-पुरैना दो नए मंडल अस्तित्व में आएंगे। इसमें बड़ा परिवर्तन यह हुआ है कि रिसाली नगर निगम अब दुर्ग जिला भाजपा संगठन के अंतर्गत आएगा।

इसी प्रकार पाटन विधानसभा क्षेत्र में अब तक कुल चार मंडल उत्तर पाटन, दक्षिण पाटन, मध्य पाटन और कुम्हारी थे लेकिन अब आगे पांच मंडल होंगे। परिसीमन लागू होने के बाद पाटन विधानसभा में अमलेश्वर, पाटन, दरबारमोखली, जामगांव आर और कुम्हारी रहेंगे। कुम्हारी नगर पालिका जो अब तक भिलाई जिला संगठन के अंतर्गत थी उसे अब दुर्ग जिला संगठन को दे दिया गया है।

इसके अलावा अब तक दुर्ग जिला संगठन के अंतर्गत आने वाले अहिवारा और जेवरा सिरसा मंडल को भिलाई जिला संगठन में शामिल कर लिया गया है।

इस पूरे परिसीमन के बाद दुर्ग जिला भाजपा संगठन में एक नगर निगम (रिसाली) और एक नगर पालिका (कुम्हारी) बढ़े है तथा अहिवारा विधानसभा का ग्रामीण अंचल भिलाई जिला संगठन अंतर्गत चला गया है।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने नए परिसीमन का स्वागत करते हुए कहा कि अब दोनों संगठन जिले में पार्टी का काम सुचारू रूप से चलेगा क्योंकि अब तक दुर्ग और भिलाई जिले में जो विधानसभाएं विभाजित थी अब वह पूर्ण रूप से एक संगठन जिला में आ जाएगी। संगठन का काम पहले से भी अधिक व्यवस्थित रूप से चलेगा और समन्वय की समस्या नहीं रहेगी। संगठन चुनाव भी नए परिसीमन के हिसाब से होगा। नए अस्तित्व वाले मंडलों में प्रथम बार मंडल अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।

जिला परिसीमन समिति के सदस्य सुरेन्द्र कौशिक, राजेन्द्र कुमार पाध्ये और दिलीप साहू ने कहा कि प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन पश्चात दुर्ग जिले में नए मंडल अस्तित्व में आए हैं, इसके बाद अब दुर्ग जिले में कुल 17 मंडल हो जाएंगे। मंडलों की संख्या बढ़ने से पार्टी का काम द्रुत गति से होगा और अधिकतम ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को पद और जिम्मेदारी मिलेगी। ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को काम करने का अवसर मिलने से संगठन का काम तेज होगा।

प्रदेश की परिसीमन बैठक में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ललित चंद्राकर, पूर्व मंत्री रमशिला साहू, पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन, सांवला राम डाहरे, जिला महामंत्री सुरेन्द्र कौशिक, प्रेमलाल साहू, विजेंद्र सिंह, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, राजेन्द्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू, योगेंद्र सिंह, रेखराम बंछोर, रामउपकार तिवारी, विजय जायसवाल, विनोद सिंह, श्रीमती अलका बाघमार, विनायक नातू, जिला मंत्री पवन शर्मा, रोहित साहू, मनोज मिश्रा, दिनेश देवांगन, सरला आचार्य, जितेंद्र राजपूत, रजनीश श्रीवास्तव, मदन वाढई, सुनील अग्रवाल, फत्ते वर्मा, लोकमनी चन्द्राकर, खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू, जितेन्द्र यादव, लीमन साहू, सुषमा जेठानी, जितेंद्र साहू, हर्षा चंद्राकर शामिल हुए।


Related News

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम शंकर यादव, मुख्यमंत्री ने ‘विष्णु की पाती’ से की सराहना

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जब जीवन…
नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल, वोरा और वर्मा पहुंचे जिला अस्पताल

नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू…
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। आज ग्राम आलबरस स्थित ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित विभिन्न विकास…