• December 10, 2024

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के परिवार को मिली बीमा कि राशि

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के परिवार को मिली बीमा कि राशि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। बिहान योजना अंतर्गत कार्य कर रही बीमा सखी द्वारा जीवन ज्योति एवं सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत बीमा सखी द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की जानी चाहिए, क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक ललिता निषाद के परिवार को 2 लाख रुपये का बीमा क्लेम दिलाने में मदद की है। यह राशि उनके नॉमिनी पति सुकालू निषाद को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, शाखा कोदवा से प्राप्त हुई। बीमा सखी द्वारा इस प्रकार के प्रयासों से आपदा के समय परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिलती है, जो समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बीमा सखी द्वारा किए गए इस प्रयास से ललिता निषाद के परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिली है, जो कठिन समय में उनके लिए सहारा साबित होगा। आपदा या संकट की स्थिति में ऐसी योजनाओं से मिलने वाली सहायता परिवार को पुनःस्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बीमा सखी के इस सराहनीय कार्य ने यह सुनिश्चित किया कि परिवार को सही समय पर आर्थिक मदद मिल सके।

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी ,9425564553, 6265741003,


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…