• December 10, 2024

राशन दुकान के खिलाफ शिकायतें, उप मुख्यमंत्री ने जांच के बाद कार्रवाई के दिए निर्देश

राशन दुकान के खिलाफ शिकायतें, उप मुख्यमंत्री ने जांच के बाद कार्रवाई के दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

प्रदेश के गृह मंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी विजय शर्मा ने सर्किट हाउस दुर्ग में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। बैठक का विषय विभागीय कामकाज की स्थिति की अद्यतन समीक्षा और आवश्यक निर्देश देना था। उन्होंने विभागीय कार्यों को शीघ्र ही निपटने के लिए निर्देश भी दिए बैठक के दौरान जिले में निर्माण कार्यों आवास प्लस अंतर्गत हितग्राहियों का आवास आवंटन शहरी क्षेत्र में आबादी पटटा वितरण एवं सर्वे पर चर्चा हुई। इस प्रकार रिसाली में कॉलेज भवन के लिए जमीन हेतु बीएसपी के साथ समन्वय कर उपलब्ध कराने और अपराध पर प्रभारी नियंत्रण हेतु करवाई तथा जमीन त्रुटि सुधार कार्य प्राथमिकता के साथ करने का निर्देश भी दिया ।राशन दुकान संचालकों के प्रकरणों पर कार्यवाही आदि पर भी विचार और चर्चाएं हुई इस अवसर पर अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, साजा विधायक ईश्वर साहू, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर आईजी आईजी आर जी गर्ग ,कलेक्टर सुश्री ऋचाप्रकाश चौधरी ,एसपी जितेंद्र शुक्ला, वन मंडल अधिकारी चंद्रशेखर परदेसी ,एसडीम अरविंद एक्का सभी नगर निगम आयुक्त एवं एसडीएम इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

 

 

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…