• December 11, 2024

गीता कर्म शास्त्र है, जिसकी हर युग में प्रासंगिक बनी हुई है:  नारायण

गीता कर्म शास्त्र है, जिसकी हर युग में प्रासंगिक बनी हुई है:  नारायण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

गीता जयन्ती की पूर्व संध्या पर आयोजित वर्तमान परिस्थितियों में गीता की प्रासंगिकता विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम दुर्ग के सरस्वती शिशु मंदिर कसारीडीह में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ के सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव थे, वहीं अध्यक्षता प्रबुद्ध परिषद् के प्रांत संयोजक अतुल नागले ने किया।


अपने उद्बोधन में नारायण नामदेव ने कहा कि मानव समाज गीता का आश्रय लेकर ही सफल हो सकता है गीता कर्म शास्त्र है जो हमें हमारी भूमिका सुनिश्चित करने में मदद करती है इसीलिए गीता हर युग में प्रासंगिक है। अध्यक्षीय उद्बोधन में अतुल नागले ने अर्जुन का वर्णन करते हुए मानव समाज को गीता के माध्यम से अवसाद से बचने की बात कही।
गीता स्वाध्याय मण्डल के गणेश शंकर देशपांडे ने हर माह हर घर में सामूहिक गीता पाठ करने की बात कही।
व्याख्यान कार्यक्रम में राजेश ताम्रकार संदीप ताम्रकार दिनेश पाटिल चिरंजीव जैन अरविंद सुराना विनायक ताम्रकार एच एस वर्मा मानव सोनकर मंगल गुप्ता दिनेश ताम्रकार सुनील जी राकेश तिवारी दीपक सोनी शत्रुघ्न देवांगन श्रीमती रोहिणी पाटणकर डॉ मानसी गुलाटी कृपा शर्मा अंकिता तिवारी शशी बंछोर सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर नीलेश शर्मा ने किया।

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी ,9425564553, 6265741003,


Related News

84.15 लाख के विकास कार्यों की सौगात, तीन वार्डों में महापौर ने किया भूमिपूजन

84.15 लाख के विकास कार्यों की सौगात, तीन वार्डों में महापौर ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग।  नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए…
के.सी. वेणुगोपाल का छत्तीसगढ़ आगमन, अरुण वोरा ने किया आत्मीय अभिनंदन

के.सी. वेणुगोपाल का छत्तीसगढ़ आगमन, अरुण वोरा ने किया आत्मीय अभिनंदन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव एवं सांसद श्री के.सी. वेणुगोपाल…
नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग का जागरूकता अभियान

नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के…